होम / बिजनेस / Anil Agarwal ने बनाया है डी-मर्जर का प्लान, स्टॉक मार्केट में होगी नई एंट्री

Anil Agarwal ने बनाया है डी-मर्जर का प्लान, स्टॉक मार्केट में होगी नई एंट्री

अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल रिलायंस की तरह डी-मर्जर पर काम कर रहे हैं. उनकी योजना तीन नई कंपनियों को शेयर बाजार में लिस्ट कराने की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ वक्त से मुश्किलों का सामना कर रहे अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) एक अलग योजना पर काम कर रहे हैं. अग्रवाल अपनी कंपनी वेदांता लिमिटेड के डी-मर्जर का खाका तैयार कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेदांता लिमिटेड अपने एल्युमीनियम, ऑयल एंड गैस और स्टील कारोबार को अलग कर सकती है. इसके बाद इन सभी कारोबार को डी-मर्जर के जरिए शेयर बाजार में अलग से लिस्ट कराया जाएगा. बता दें रिलायंस ने भी डी-लिस्टिंग प्रक्रिया के तहत अपने फाइनेंशियल कारोबार को अलग करके जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को शेयर बाजार में लिस्ट किया है. 

लिस्ट कंपनियों की बढ़ेगी संख्या 
स्टॉक मार्केट में अभी वेदांता लिमिटेड ही सूचीबद्ध है. एल्युमीनियम, ऑयल एंड गैस और स्टील कारोबार को अलग करके शेयर बाजार में लिस्ट कराने के बाद ये संख्या बढ़कर 4 हो जाएगी. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट की मानें, तो कंपनी ने अपने लेंडर्स को इस योजना के बारे में बता दिया है और आने वाले दिनों में इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो सकती है. वैसे, डी-मर्जर की संरचना या समय पर फिलहाल अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है. गौरतलब है कि अनिल अग्रवाल ने पिछले महीने संकेत दिए थे कि वेदांता अपने कुछ कारोबार को अलग से सूचीबद्ध करने पर विचार करेगी.

मूडीज ने दिया झटका
इस खबर के सामने आते ही वेदांता के शेयरों में तेजी देखने को मिली. कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 212 रुपए का आंकड़ा पार कर गए थे, लेकिन बाजार की समाप्ति पर फिसलकर 209.95 रुपए पर आ गए. बीते 5 कारोबारी सत्रों में कंपनी के शेयरों में 7.12% की गिरावट आई है. उस हिसाब से देखा जाते, तो गुरुवार यानी आज आई 0.45% की मामूली बढ़ोत्तरी भी राहत के समान है. बुधवार को वेदांता के शेयरों में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज हुई थी. दरअसल, मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड की रेटिंग को घटा दी है, क्योंकि कंपनी पर भारी कर्ज है. इस रिपोर्ट के आम होते ही कल कंपनी के शेयरों ने गोता लगाया था.

कर्ज कम करना चुनौती
अनिल अग्रवाल कर्ज का बोझ कम करना चाहते हैं और इस दिशा में लगातार प्रयास भी कर रहे हैं. इस साल की शुरुआत में उन्होंने 7.7 अरब डॉलर के कर्ज को कम करने के जिंक इंटरनेशनल की संपत्ति वेदांता की सहायक कंपनी हिंदुस्तान जिंक को 2.98 अरब डॉलर के नकद मूल्य पर बेचने की तैयारी की थी, लेकिन भारत सरकार ने इस कदम का विरोध किया, जिसकी हिंदुस्तान जिंक में 30% हिस्सेदारी है. इसके बाद वेदांता ने जून में अपने स्टील और स्टील रॉ मेटेरियल कारोबारों की रणनीतिक समीक्षा शुरू की. क्योंकि कंपनी कर्ज के बोझ को कम करने के लिए अपनी यूनिट्स में पैसा तलाश रही थी, लेकिन बात ज्यादा बन नहीं पाई. वैसे, वेदांता ने काफी कर्जा चुका भी दिया है, मगर अब भी काफी बाकी है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

2 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

4 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

5 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

5 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

4 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

2 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.