✕

होम / बिजनेस / केजरीवाल का सहारा बने सिंघवी ने कई नेताओं को दिलवाई है राहत, एक पेशी की है इतनी फीस

केजरीवाल का सहारा बने सिंघवी ने कई नेताओं को दिलवाई है राहत, एक पेशी की है इतनी फीस

दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले में फंसे अरविंद केजरीवाल का अदालत में बचाव अभिषेक मनु सिंघवी कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए शुक्रवार बड़ा दिन साबित हुआ. सुप्रीम कोर्ट ने कथित शराब नीति घोटाले में दूसरी बार उनकी अंतरिम जमानत पर मुहर लगाई. हालांकि, चूंकि सीबीआई भी इस मामले में केजरीवाल के खिलाफ केज दर्ज कर चुकी है, इसलिए बेल के बावजूद वह जेल से बाहर नहीं आ पाए हैं. सुप्रीम कोर्ट का केजरीवाल को दूसरी बार अंतरिम जमानत देना प्रवर्तन निदेशालय (ED) के लिए झटका है, जो शुरुआत से दिल्ली के मुख्यमंत्री की जमानत का विरोध करती आई है. अरविंद केजरीवाल को मिली इस 'सुप्रीम' में एक शख्स ने बेहद अहम भूमिका निभाई है. उनका नाम है  अभिषेक मनु सिंघवी. सिंघवी कथित शराब नीति घोटाले में आम आदमी पार्टी के वकील हैं. उनकी दमदार दलीलों के चलते ही अदालत केजरीवाल को जमानत देने पर राजी हुई. 

डिमांड बढ़ने की संभावना  
अभिषेक मनु सिंघवी वरिष्ठ अधिवक्ता हैं. जिस तरह उन्होंने अपनी दलीलों से ED के आरोपों की काट की है, उसने सभी को प्रभावित किया है. जानकार मानते हैं कि बुरी तरह फंसे केजरीवाल को दो बार अंतरिम जमानत दिलवाना सिंघवी के प्रोफेशनल करियर के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है. उनकी डिमांड आने वाले समय में और बढ़ सकती है. खासकर, राजनेताओं के बीच तो वह इस मामले के चलते पहले ही फेमस हो गए हैं. पूर्व सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने पिछले कुछ सालों में कई हाई-प्रोफाइल मामले अदालतों में लड़े हैं. सिंघवी विभिन्न कानूनी मुद्दों के विशेषज्ञ हैं. चूंकि, वह खुद भी राजनेता रहे हैं, इसलिए वह नेताओं के भरोसेमंद वकील बनते जा रहे हैं.

टाइमिंग का उठाया था मुद्दा
कांग्रेस सांसद रहे सिंघवी दिल्ली की आबकारी नीति मामले में केजरीवाल का दमदार ढंग से बचाव किया है. उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय के आरोपों का अदालत में करार जवाब दिया है. सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की टाइमिंग का मुद्दा भी उठाया था. उन्होंने कहा था कि आचार संहिता लागू होने के पांच दिन बाद ही ED ने हिरासत में ले लिया था. उन्होंने अपनी दलीलों से यह बताने की कोशिश की कि केजरीवाल को चुनाव प्रचार में रोकने के उद्देश्य से ऐसा किया गया. वरिष्ठ अधिवक्ता सिंघवी की दलीलों के चलते ही केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए अंतरिम जमानत मिली थी.

इनका भी लड़ रहे केस
सिंघवी ने सीबीआई द्वारा केजरीवाल की गिरफ़्तारी का मुद्दा भी उठाया है. इससे पहले वह AAP नेता सत्येन्द्र जैन का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जिन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम मेडिकल बेल मिली थी.  इसी तरह, उन्होंने कथित शराब घोटाले में AAP नेता संजय सिंह का भी प्रतिनिधित्व किया है. संजय सिंह को ट्रायल कोर्ट और हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली थी. इसके बाद सिंघवी संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत दिलवाने में सफल रहे . संजय सिंह को 4 अप्रैल को कोर्ट ने जमानत दी थी, जिसे आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी जीत के रूप में देखा गया. अभिषेक मनु सिंघवीदिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का भी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. सिसोदिया ने जमानत के लिए फिर से सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.

थरूर को भी बचाया था
सिंघवी ने सुनंदा पुष्कर मामले में कांग्रेस लीडर शशि थरूर का भी केस लड़ा था. थरूर पर आत्महत्या के लिए उकसाने सहित कई आरोप लगे थे, जिनके खिलाफ सिंघवी ने अदालत में जोरदार दलीलें पेश की थीं. इतना ही नहीं, उन्होंने आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम का भी प्रतिनिधित्व किया है. सिंघवी पश्चिम बंगाल सरकार, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अन्य  नेताओं का भी केस लड़ चुके हैं. 40 साल से अधिक समय से वकालत कर रहे अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट में पूर्व पीएम राजीव गांधी का भी प्रतिनिधित्व किया है. राजनीतिक और आपराधिक विषयों पर कई पुस्तकें लिखने वाले सिंघवी की गिनती देश के टॉप वकीलों में होती है.

कितनी है सिंघवी की नेटवर्थ?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंघवी केस लड़ने के लिए मोटी फीस लेते हैं. वह एक हियरिंग के 6 से 11 लाख रुपए फीस लेते हैं. अभिषेक मनु सिंघवी देश के सबसे युवा एडिशनल सॉलिसिटर जनरल भी रहे हैं. उन्होंने महज 37 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल किया था.  सिंघवी के पास कुल 649 करोड़ की संपत्ति है. 24 फरवरी 1959 को राजस्थान के जोधपुर में जन्मे सिंघवी ने बीए (हॉनर्स), MA और पीएचडी की है. इसके अलावा, वह ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज और अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में भी पढ़े हैं. उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है. कहा जाता है कि सिंघवी ऐसे पहले वकील हैं जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ वकील का दर्जा दिया था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.