✕

होम / बिजनेस / अडानी की उड़ान पर ब्रेक! समूह के लिए कितना बड़ा झटका है केन्या से आई ये खबर?

अडानी की उड़ान पर ब्रेक! समूह के लिए कितना बड़ा झटका है केन्या से आई ये खबर?

गौतम अडानी विदेशी धरती पर भी मजबूती से पैर जमाने में लगे हैं. उन्हें केन्या में एक एयरपोर्ट लीज पर मिलने वाला था, जिस पर अदालत ने रोक लगा दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अरबपति कारोबारी गौतम अडानी  (gautam Adani) के लिए केन्या से एक बुरी खबर आई है. अडानी ने केन्या के एक एयरपोर्ट में निवेश के लिए स्थानीय  सरकार के साथ 1.85 अरब डॉलर की डील की थी, जिस पर कोर्ट ने रोक लगा दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केन्या के एक हाई कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है. 

30 साल की लीज 
इस डील के अमल में आने पर अडानी समूह की अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड को केन्या की राजधानी नैरोबी के जोमो केन्याटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (JKIA)को 30 साल तक ऑपरेट करने का अधिकार मिल जाएगा. केन्या के इस सबसे बड़े एयरपोर्ट का संचालन हाथ में आने का मतलब है ग्लोबल लेवल पर कंपनी की इमेज मजबूत होना. हालांकि, इस प्रोजेक्ट पर अदालत न रोक लगा दी है.  

विरोधियों का तर्क
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस एयरपोर्ट को अडानी समूह को लीज पर देने के सरकारी फैसले को अदालत में चुनौती दी गई है. केन्या ह्यूमन राइट्स कमीशन और कुछ वकीलों ने इस फैसले को असंवैधानिक बताया है. इस संबंध में दायर याचिका में कहा गया है कि सरकार का यह कदम पूरी तरह गलत है. प्रॉफिट कमा रहे एयरपोर्ट को किसी प्राइवेट कंपनी को लीज पर देने कोई औचित्य नज़र नहीं आता.

सरकार ने बताया ज़रूरी
वहीं, केन्या की सरकार ने डील का बचाव किया है. उसका कहना है कि JKIA की मौजूदा कैपेसिटी से संबंधी समस्याओं में तत्काल सुधार की जरूरत है और उसी के मद्देनजर एयरपोर्ट लीज पर देने का फैसला लिया गया है.  बता दें कि अडानी समूह भारत के कई हवाईअड्डों का संचालन कर रहा है, लेकिन विदेश में अभी उसका खाता नहीं खुला है. यदि डील अमल में आती है, तो केन्या का JKIA ऐसा पहला इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, जिसकी कमान अडानी समूह के हाथों में होगी. इस एक डील से समूह के लिए दूसरे देशों में विस्तार के संभावनाएं भी खुलेंगी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

2 hours ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

2 hours ago

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

3 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

18 hours ago

बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

3 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

2 hours ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

2 hours ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

20 hours ago