✕

होम / बिजनेस / पैसा रखें तैयार, इस हफ्ते शेयर मार्केट में है आईपीओ की बहार, जानिए पूरी डिटेल

पैसा रखें तैयार, इस हफ्ते शेयर मार्केट में है आईपीओ की बहार, जानिए पूरी डिटेल

इस हफ्ते निवेशकों को कुल 5 नए आईपीओ में निवेश का मौका मिलेगा, जिनमें से 2 मेनबोर्ड और 3 SME सेगमेंट के होंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आईपीओ मार्केट का माहौल काफी दिनों से शांत रहा था, लेकिन अब धीरे-धीरे इस बाजार की हरियाली लौट रही है. कई कंपनियों के आईपीओ बोली लगाने के लिए खुले थे जो अब लिस्ट होने वाले हैं वहीं कई के खुलने वाले हैं. नए सप्ताह में निवेशकों के पास 5 नए आईपीओ में निवेश करने का ऑप्शन होगा. वहीं 3 कंपनियां जिनका इश्यू जारी हो चुका था, अब उनकी लिस्टिंग होने वाली है. आइए एक-एक कर सभी के बारे में जानते हैं. नए आईपीओ में 2 मेनबोर्ड सेगमेंट के होंगे वहीं 3 SME सेगमेंट के. यानी कुल 5 कंपनियों के इश्यू जारी होने वाले हैं.

ये आईपीओ होंगे लॉन्च

Borana Weaves आईपीओ: 144.89 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 20 मई को खुलने जा रहा है. इस IPO के लिए 205-216 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है. लॉट साइज 69 शेयर है. इश्यू की क्लोजिंग 22 मई को होगी. अलॉटमेंट 23 मई को फाइनल होगा. इसके बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 27 मई को होगी.

Victory Electric Vehicles आईपीओ: 40.66 करोड़ रुपये साइज का यह इश्यू 20 मई को खुलेगा और 23 मई को बंद होगा. अलॉटमेंट 27 मई को फाइनल हो सकता है. शेयर NSE SME पर 28 मई को लिस्ट हो सकते हैं. IPO में 72 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बोली लगाई जा सकती है. लॉट साइज 1600 है.

Belrise Industries आईपीओ: यह 21 मई को खुलने वाला है. बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 85-90 रुपये प्रति शेयर तय हुआ है. लॉट साइज 166 शेयर है. कंपनी अपने IPO के जरिए 2.150 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. IPO 23 मई को बंद होगा. इसके बाद
अलॉटमेंट 26 मई को फाइनल होगा और शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 28 मई को होगी.

Dar Credit and Capital आईपीओ: यह भी 21 मई को खुलेगा और 23 मई को बंद हो जाएगा. इश्यू का साइज 25.66 करोड़ रुपये है. इसमें 57-60 रुपये प्रति शेयर के भाव पर और 2000 के लॉट में बोली लगा सकते हैं. IPO बंद होने के बाद अलॉटमेंट 26 मई को फाइनल होगा. शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 28 मई को होगी.

Unified Data-Tech Solutions आईपीओ: यह 22 मई को ओपन होगा. बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 260-273 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 400 शेयर है. यह 2025 में अब तक का दूसरा सबसे बड़ा SME IPO होगा. कंपनी इश्यू से 144.47 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है.IPO की क्लोजिंग 26 मई को होगी. इसके बाद अलॉटमेंट 27 मई को फाइनल होगा और शेयरों की लिस्टिंग 29 मई को BSE SME पर होगी.

इन कंपनियां की होगी लिस्टिंग

नए सप्ताह में सोमवार, 19 मई को Virtual Galaxy Infotech के शेयर NSE SME पर लिस्ट होंगे. Integrity Infrabuild Developers की लिस्टिंग NSE SME पर 20 मई को होगी. इसके बाद 21 मई को NSE SME पर ही Accretion Pharmaceuticals के शेयर अपनी शुरुआत करेंगे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

2 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

7 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

9 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

2 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

4 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

7 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

7 hours ago