✕

होम / बिजनेस / पैसा रखें तैयार, अब PhonePe भी होगी शेयर बाजार में लिस्ट, शुरू की IPO की तैयारी

पैसा रखें तैयार, अब PhonePe भी होगी शेयर बाजार में लिस्ट, शुरू की IPO की तैयारी

फोनपे का जल्द ही आईपीओ आ सकता है. Paytm के बाद ये किसी बड़े डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म के स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने का ये दूसरा मामला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की सबसे बड़ी फिनटेक कंपनी फोन-पे (PhonePe) ने भारतीय शेयर बाजारों में आईपीओ (IPO) लाने की तैयारी शुरू कर दी है. वॉलमार्ट (Walmart) के स्वामित्व वाली इस डिजिटल भुगतान कंपनी का लक्ष्य घरेलू बाजार में सूचीबद्ध होकर पूंजी जुटाना है. फोन-पे का यह आईपीओ भारतीय फिनटेक इंडस्ट्री के लिए एक नया अध्याय खोल सकती है और निवेशकों के लिए एक शानदार अवसर साबित हो सकती है. आइए, इसके बारे में पूरी डिटेल जानते हैं.

कंपनी ने क्या कहा?

फोनपे ने दिसंबर 2022 में अपने हेडक्वार्टर को सिंगापुर से भारत में स्थानांतरित (redomicile) किया था. कंपनी ने ये भी कहा कि उसने एक स्पष्ट कॉरपोरेट स्ट्रक्चर तैयार किया है, जहां उसके सभी नए नॉन-पेमेंट बिजनेस पूरी तरह से उसकी सहायक कंपनियां (subsidiaries) होंगी. वॉलमार्ट के सीईओ डग मैकमिलन ने कहा, “हमारी फिनटेक कंपनी PhonePe भारत में IPO की तैयारी कर रही है. हमारी टीम लंबे समय से सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध होने की इच्छुक रही है और हम इस दिशा में शुरुआती कदम उठा रहे हैं.”

UPI मार्केट में सबसे आगे

PhonePe भारत में सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनी है, जिसका UPI मार्केट में 48% शेयर है. वहीं, Google Pay करीब 37% हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है. NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) ने UPI में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए थर्ड-पार्टी ऐप्स के लिए 30% मार्केट शेयर लिमिट तय करने की योजना बनाई थी, लेकिन इस नियम को 2024 के अंत तक टाल दिया गया. PhonePe के संस्थापक समीर निगम पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि कंपनी तभी IPO लाएगी, जब मार्केट शेयर कैप को लेकर स्पष्टता होगी. हालांकि, कई विशेषज्ञों का मानना है कि यह नियम कभी लागू नहीं हो सकता.

PhonePe का मजबूत वित्तीय प्रदर्शन

कंपनी के लिए IPO की योजना बनाने की एक बड़ी वजह उसका मजबूत वित्तीय प्रदर्शन भी है. FY24 में कंपनी का रेवेन्यू 73% बढ़कर ₹5,064 करोड़ हो गया, जबकि पिछली तिमाही में कंपनी ने ₹197 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था. इससे पहले FY23 में कंपनी ₹738 करोड़ के घाटे में थी. समीर निगम का कहना है कि कंपनी तभी लिस्टिंग करेगी जब वह लगातार मुनाफे में रहेगी. ताजा रिपोर्ट्स यह इशारा कर रही हैं कि PhonePe ने इस दिशा में सुनिश्चित बढ़त बना ली है और यही IPO के लिए आगे बढ़ने की बड़ी वजह हो सकती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

1 hour ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

2 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

2 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

6 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 day ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

1 hour ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

1 hour ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

2 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

6 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

2 hours ago