✕

होम / बिजनेस / पैसा रखें तैयार, इस हफ्ते आ रही है आईपीओ की बहार, खुलेंगे 4 नए IPO, 2 की होगी लिस्ट

पैसा रखें तैयार, इस हफ्ते आ रही है आईपीओ की बहार, खुलेंगे 4 नए IPO, 2 की होगी लिस्ट

अगले हफ्ते 4 IPO लॉन्च होने जा रहे हैं. खास बात ये है कि अगले हफ्ते एक मेनबोर्ड का आईपीओ खुलने जा रहा है. कई हफ्तों से कोई भी मेनबोर्ड का IPO नहीं आया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

स्टॉक मार्केट में एक बार फिर आईपीओ की हलचल बढ़ने वाली है. दरअसल, इस हफ्ते 4 आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो रहे हैं. इसमें एक मेनबोर्ड आईपीओ अरिस इन्फ्रा सॉल्यूशंस का है, जबकि बाकी के तीन आईपीओ SME के लिए खुलेंगे. इससे पहले कुछ दिनों से आईपीओ मार्केट में सुस्ती देखने को मिली थी, जिससे निवेशकों को सेंटीमेंट बदला था. आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन से आईपीओ हो रहे हैं लॉन्च...

ये आईपीओ हो रहे हैं लॉन्च

1. Arisinfra Solutions IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट का यह इश्यू 20 मार्च को खुलने वाला है, इसमें 2.86 करोड़ नए शेयर जारी होंगे. IPO की क्लोजिंग 25 मार्च को होगी. इसके बाद अलॉटमेंट 26 मार्च को फाइनल होगा और शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 28 मार्च 2025 को हो सकती है. IPO के लिए प्राइस बैंड की घोषणा होना अभी बाकी है.

2. Paradeep Parivahan IPO: 44.86 करोड़ रुपये का यह इश्यू 17 मार्च को खुलेगा और 19 मार्च को बंद होगा. इसके लिए प्राइस बैंड 93-98 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 रुपये है. IPO की क्लोजिंग के बाद अलॉटमेंट 20 मार्च को फाइनल होगा और शेयर BSE SME पर 24 मार्च 2025 को लिस्ट होंगे.

3. Divine Hira Jewellers IPO: यह इश्यू भी 17 मार्च को खुलकर 19 मार्च को बंद होगा, कंपनी 31.84 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. बोली लगाने के लिए प्राइस १० रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 है. IPO बंद होने पर अलॉटमेंट 20 मार्च को फाइनल होगा, शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 24 मार्च को हो सकती है.

4. Grand Continent Hotels IPO: इस इश्यू का साइज 74.46 करोड़ रुपये है, यह 20 मार्च को खुलेगा और 24 मार्च को बंद होगा. अलॉटमेंट 25 मार्च को फाइनल होगा और शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 27 मार्च को हो सकती है. IPO में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 107-113 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयर है.

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

नए सप्ताह में शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली दोनों कंपनियां SME सेगमेंट की हैं. पहली कंपनी PDP Shipping है, जिसके शेयर BSE SME पर 18 मार्च 2025 को लिस्ट हो सकते हैं. इसका इश्यू फुली सब्सक्राइब हुआ था. दूसरी कंपनी Super Iron Foundry है. यह भी BSE SME पर 19 मार्च को लिस्ट हो सकती है. कंपनी का IPO 1.5 गना भरा था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

8 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

12 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

14 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

14 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

11 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

5 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

7 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

8 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

8 hours ago