✕

होम / बिजनेस / जेब में पैसा रखें तैयार, SEBI ने इन 4 आईपीओ को दी हरी झंडी, जानिए किसका क्या है प्लान?

जेब में पैसा रखें तैयार, SEBI ने इन 4 आईपीओ को दी हरी झंडी, जानिए किसका क्या है प्लान?

SEBI ने Aye Finance, BlueStone, GK Energy और Anthem Biosciences को IPO लॉन्च की मंजूरी दी है. जानिए इन कंपनियों का IPO साइज, निवेशक, फंड उपयोग और मार्केट प्लान क्या है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

IPO मार्केट में निवेश के इच्छुक लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. चार कंपनियों- Anthem Biosciences, Aye Finance, BlueStone Jewellery and Lifestyle और GK Energy को बाजार नियामक सेबी (SEBI) से आईपीओ (IPO) लाने की मंजूरी मिल गई है. सेबी की वेबसाइट पर अपडेट के अनुसार, इन चारों कंपनियों ने दिसंबर 2024 में अपने प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए थे और 1 से 3 अप्रैल 2025 के बीच मंजूरी (Observations) प्राप्त की है. सेबी की भाषा में "ऑब्ज़र्वेशन" का अर्थ होता है कि कंपनी को पब्लिक इश्यू लाने की अनुमति मिल गई है. आइए जानते हैं क्या है इन आईपीओ का साइज...

Aye Finance (आय फाइनेंस)

गुरुग्राम स्थित Aye Finance Limited, एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC-ML) है जो देशभर के माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs) को लोन देती है. कंपनी का IPO कुल 1,450 करोड़ रुपये का होगा, जिसमें 885 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 565 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है. प्रति शेयर का फेस वैल्यू 2 तय किया गया है. कंपनी ने 16 दिसंबर 2024 को SEBI को DRHP सौंपा था. इस इश्यू के लिए Axis Capital, IIFL Capital Services, JM Financial और Nuvama Wealth को लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है, जबकि KFin Technologies इसका रजिस्ट्रार होगा.

BlueStone Jewellery (ब्लूस्टोन ज्वेलरी)
 
बेंगलुरु की BlueStone Jewellery and Lifestyle Limited, डायमंड, गोल्ड और प्लैटिनम जैसी मैटेरियल से बनी आधुनिक ज्वेलरी बेचती है. इसका IPO 1,000 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू और 2.39 करोड़ शेयरों के OFS पर आधारित है. प्रति शेयर का फेस वैल्यू 1 रुपये है. SEBI को कंपनी ने 11 दिसंबर 2024 को DRHP सौंपा था. इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स Axis Capital, IIFL Capital Services और Kotak Mahindra Capital हैं और रजिस्ट्रार की भूमिका में KFin Technologies है.

GK Energy (जीके एनर्जी)

GK Energy Limited, सोलर पावर्ड एग्रीकल्चर वॉटर पंप सिस्टम्स के EPC (Engineering, Procurement and Commissioning) प्रोजेक्ट्स में कार्यरत है. इसका IPO 500 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू और 84 लाख इक्विटी शेयरों के OFS पर आधारित है. कंपनी ने 13 दिसंबर 2024 को SEBI को डाक्यूमेंट सौंपे थे. प्रति शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये तय किया गया है. लीड मैनेजर्स में IIFL Capital Services और HDFC Bank शामिल हैं, जबकि Link Intime India Private Limited को रजिस्ट्रार बनाया गया है.

Anthem Biosciences (एंथम बायोसाइंसेज)

Anthem Biosciences, बायोटेक्नोलॉजी सेक्टर की प्रमुख कंपनी है और इसका IPO पूरी तरह से 3,395 करोड़ रुपये के ऑफर फॉर सेल पर आधारित होगा. हालांकि कंपनी के ड्राफ्ट डाक्यूमेंट में फ्रेश इश्यू नहीं है, लेकिन इतने बड़े OFS के चलते बाजार में इस इश्यू को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

11 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

13 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

14 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

14 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

14 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.