होम / बिजनेस / क्या Reliance के शेयरों में सोमवार को आएगी तूफानी तेजी? इस वजह से बन रही संभावना

क्या Reliance के शेयरों में सोमवार को आएगी तूफानी तेजी? इस वजह से बन रही संभावना

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुए. हालांकि, पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इसमें गिरावट आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्री (Reliance Industries) की आर्थिक सेहत और भी ज्यादा बेहतर हो गई है. मौजूदा वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में रिलायंस के नेट प्रॉफिट में 27% का उछाल आया है. कंपनी के प्रॉफिट में यह वृद्धि ऑयल एंड गैस कारोबार, फैशन एंड लाइफस्टाइल, किराना और ई-कॉमर्स बिजनेस से हुई अच्छी-खासी इनकम की वजह से हुई है. रिलायंस के तिमाही नतीजे शेयर बाजार (Stock Market) बंद करने के बाद जारी हुए हैं, लिहाजा सोमवार को पता चल पाएगा कि बाजार इन परिणामों को कैसे लेता है. 

तेजी पर हुआ था बंद
रिलायंस का शेयर शुक्रवार को करीब 2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,266.15 रुपए पर बंद हुआ था. हालांकि, पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इसमें 2.01% की कमी देखने को मिली है और एक महीने में यह आंकड़ा 2.91% रहा है. यानी रिलायंस इंडस्ट्रीज में निवेश करने वालों को फिलहाल मनमाफिक रिटर्न नहीं मिल रहा है. कंपनी के तिमाही नतीजे अच्छे आए हैं, लिहाजा उम्मीद की जा सकती है कि सोमवार को रिलायंस के शेयरों में उछाल देखने को मिले. आमतौर पर वित्तीय परिणामों का कंपनी के शेयरों पर भी असर पड़ता है.   

इनका भी बढ़ा Profit  
रिलायंस इंडस्ट्री ने BSE फाइलिंग में बताया कि उसका मुनाफा 27% बढ़कर 17,394 करोड़ रुपए हो गया है. एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 13,656 करोड़ था. वहीं, कंपनी का ऑपरेटिंग रिवेन्यु 2.34 लाख करोड़ के साथ सपाट रहा. उधर, रिलायंस की टेलीकॉम कंपनी, रिलायंस जियो का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर लगभग 12 प्रतिशत बढ़कर 5,058 करोड़ रुपए हो गया है. पिछले साल की सितंबर तिमाही में यह 4,518 करोड़ था. जियो का परिचालन से राजस्व 9.8% चढ़कर 24,750 करोड़ रहा है. इसी तरह, रिलायंस रिटेल वेंचर लिमिटेड (आरआरवीएल) का नेट प्रॉफिट 21.04 प्रतिशत बढ़कर 2,790 करोड़ रुपए पहुंच गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क महंगा होगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: अशोक कुमार पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

11 minutes ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

3 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

3 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

6 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

6 hours ago

बड़ी खबरें

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

3 hours ago

लौह अयस्क महंगा होगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: अशोक कुमार पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

11 minutes ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

2 hours ago