✕

होम / बिजनेस / आज इन शेयरों पर रखें नजर, मिल सकते हैं तगड़े रिटर्न के मौके

आज इन शेयरों पर रखें नजर, मिल सकते हैं तगड़े रिटर्न के मौके

ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच घरेलू शेयर बाजार फिलहाल दबाव में है. कल सेंसेक्स में 77.26 अंक और निफ्टी में 34.10 अंक तक की गिरावट दर्ज हुई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सप्ताह की शुरुआत में सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली. वैश्विक बाजारों के कमजोर संकेतों, रूस-यूक्रेन युद्ध, ब्रेंट क्रूड की कीमतों में तेजी और विदेशी निवेशकों की पूंजी निकासी जैसे कारणों से निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा. इसके चलते बीएसई सेंसेक्स (BSE) 77.26 अंक की गिरावट के साथ 81,373.75 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी (NSE) 34.10 अंक टूटकर 24,716.60 अंक पर बंद हुआ. आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा बाजार का हाल?

बाजार में उतार-चढ़ाव
कल कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 796.75 अंक तक टूट गया था, लेकिन बाद में कुछ रिकवरी देखने को मिली. निफ्टी ने भी दिन के कारोबार में 224.55 अंक तक की गिरावट दर्ज की, हालांकि बंद होते समय इसमें हल्की सुधार नजर आई. निवेशकों का मूड सतर्क था, और ट्रेडिंग में उतार-चढ़ाव बना रहा. सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. इन शेयरों पर वैश्विक आर्थिक तनाव और सेक्टरल दबाव का असर देखा गया.  वहीं दूसरी ओर अडानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसे स्टॉक्स हरे निशान में बंद हुए. इनमें निवेशकों ने भरोसा दिखाया और खरीदारी की.

इन शेयरों ने छुआ 52 हफ्तों का उच्च स्तर
AstraZeneca Pharma, CDSL, YES Bank, Sterling & Wilson Renewable Energy, Karur Vysya Bank, Brigade Enterprises और Reliance Power जैसे शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. इन स्टॉक्स ने अपना 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर पार किया, जो बाजार में इनके प्रति सकारात्मक रुझान को दर्शाता है.

इन स्टॉक्स में गिरावट का संकेत
तकनीकी संकेतक एमएसीडी (MACD) के अनुसार, Niva Bupa Health Insurance, MMTC, ITI Ltd, Inox Wind, Sai Life Science, FSN E-Comm (Nykaa) और Swan Energy जैसे स्टॉक्स में गिरावट का संकेत मिल रहा है. निवेशकों को इन शेयरों में सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है.

इन शेयरों पर भी रखें नजर

विशेषज्ञों के अनुसार आज बाजार में 9 प्रमुख कंपनियों पर खास फोकस रहेगा, क्योंकि इनमें कई बड़े अपडेट सामने आए हैं. जिंदल स्टेनलेस ने 282 मेगावाट के रिन्यूएबल प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी ली है, जबकि बायोकॉन को Liraglutide ड्रग के लिए मंजूरी मिली है. टोरेंट पावर ने BP Singapore के साथ LNG आपूर्ति का लॉन्ग टर्म करार किया है. फ्रंटियर स्प्रिंग्स को रेलवे से ₹92.6 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं, वहीं HCLTech ने UiPath से रणनीतिक साझेदारी की है. Zinka Logistics में ब्लॉक डील की संभावना है, Grasim Industries और MAN Industries पूंजी जुटाने की योजना में हैं. अडानी ग्रुप पर LPG आयात को लेकर अमेरिकी जांच की खबरें हैं, हालांकि कंपनी ने इससे इनकार किया है. इन घटनाक्रमों से इन कंपनियों के शेयरों में तेज हलचल देखने को मिल सकती है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

1 minute ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

1 hour ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

1 hour ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

4 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

5 hours ago


बड़ी खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

1 minute ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

2 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

37 minutes ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

1 hour ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

1 hour ago