होम / बिजनेस / इन शेयरों पर रखें नजर, बाजार में तेज उतार-चढ़ाव के बीच दिखा सकते हैं बड़ा एक्शन

इन शेयरों पर रखें नजर, बाजार में तेज उतार-चढ़ाव के बीच दिखा सकते हैं बड़ा एक्शन

शेयर मार्केट में तेजी का माहौल बना हुआ है. बुधवार के बाजार में अपर सर्किट लगाने के बाद गुरुवार को भी बाज़ार में भी तेजी देखी जा सकती है.

धीरज बेलवाल 2 years ago

शेयर बाजार में बुधवार को तेजी दर्ज की गई थी. बीएसई सेंसेक्स 267 अंक से अधिक के लाभ में रहा था. वहीं, निफ्टी में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली थी थी. अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में तेजी आई थी. BSE सेंसेक्स 267.75 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 74,221.06 अंक पर बंद हुआ था. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 68.75 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 22,597.80 अंक पर बंद हुआ था. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इन शेयरों में दिख रही तेजी

मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Wendt (India), HEG, Divi's Laboratories, Finolex Cables, GM Breweries और Sharda Motor Industries पर तेजी का रुख दिखाया है. इसके अलावा जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Coal India, Power Grid, Tata Steel और Hindalco शामिल हैं. इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है. यह इन शेयर में तेजी का संकेत दे रहे हैं. सेंसेक्स के शेयरों में Hindustan Unilever, Reliance Industries, Infosys, Asian Paints, ITC और UltraTech Cement प्रमुख रूप से तेजी देखने के मिल सकती है.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

एमएसीडी (MACD) ने Vadilal Industries, Bharat Rasayan, Godrej Properties, Raymond, Astral, और Ajanta Pharma के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है. जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है, उनमें CCL Products शामिल हैं.

ग्लोबल बाजार में कमजोरी के संकेत

ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत आ रहे हैं, ऐसे में घरेलू बाजारों में गुरुवार (23 मई) को कमजोर ओपनिंग देखने को मिल सकती है. US Fed की ओर से जारी किए गए मिनट्स में महंगाई पर चिंता जताई गई है और ऐसे में ब्याज दरें बढ़ने की आशंकाएं भी शुरू हो गई हैं, इसके चलते अमेरिकी बाजारों में डाओ और नैस्डैक में गिरावट नजर आई है. गुरुवार की सुबह Gift Nifty भी लाल निशान में चल रहा था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

14 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

19 hours ago