होम / बिजनेस / आज इन खबरों वाले Stocks में आ सकता है उतार-चढ़ाव, बनाए रखें नजर  

आज इन खबरों वाले Stocks में आ सकता है उतार-चढ़ाव, बनाए रखें नजर  

शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बीच कल ग्रीन लाइन पर बंद हुआ था. इससे पहले सोमवार को मार्केट में गिरावट आई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में कल यानी मंगलवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन आखिरी वक्त में बाजार अपनी खोई चमक वापस पाने में कामयाब रहा. कारोबार की समाप्ति पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 305.09 अंक मजबूत होकर 73,095.22 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 76.30 उछलकर 22,198.35 के केवल पर पहुंच गया. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.  

Vi के लिए पॉजिटिव खबर
शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों से जुड़ी हर गतिविधि का असर उसने शेयरों पर पड़ता है. इसलिए आज Vodafone Idea Ltd., Axis Bank Ltd और Zee Entertainment Enterprises फोकस में रह सकते हैं. दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vi) के बोर्ड ने इक्विटी और डेट के माध्यम से 45000 करोड़ रुपए तक का फंड जुटाने को मंजूरी दे दी है. कंपनी का कहना है कि Vi इक्विटी या इक्विटी-लिंक्ड इंस्ट्रूमेंट्स के कॉम्बिनेशन से 20,000 करोड़ रुपए जुटाएगी. जबकि कंपनी बाकी फंड डेट के जरिए हासिल करेगी. कर्ज में बोझ में दबी कंपनी के लिए यह पॉजिटिव खबर है. लिहाजा इसका असर उसके शेयरों पर देखने को मिल सकता है. Vi के शेयर कल 4.45% की गिरावट के साथ 16.10 रुपए पर बंद हुए थे. हालांकि, बीते 5 दिनों में इसमें 0.31% की मजबूती भी आई है. वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक ने एक्सिस बैंक के कार्यकारी निदेशक और पूर्णकालिक निदेशक के रूप में मुनीश शारदा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है.

इन पर भी रखें नजर
वहीं, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने नियामकों और अन्य पक्षों द्वारा लगाए गए आरोपों की समीक्षा के लिए अपनी हाल ही में गठित स्वतंत्र सलाहकार समिति के दायरे का विस्तार किया है. इसी तरह, टाइटन के शेयरों पर भी आज नजर रखें. दरअसल, टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन कंपनी लिमिटेड ने कैरेटलेन की शेष 0.36 प्रतिशत हिस्सेदारी 60.08 करोड़ रुपए में खरीदने का ऐलान किया है. टाइटन के पास वर्तमान में कैरेटलेन की कुल इक्विटी शेयर पूंजी का 99.64 प्रतिशत हिस्सा है. यह शेयर खरीद पूरी होने के बाद कैरेटलेन, टाइटन की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी. टाइटन के शेयर कल 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,659 रुपए पर बंद हुए थे. इसके अलावा, Cochin Shipyard, GE T&D India और Hindustan Zinc के शेयर भी आज खबरों में रह सकते हैं. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

1 hour ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

4 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

4 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

5 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

6 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

4 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

1 hour ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

2 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

4 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

4 hours ago