✕

होम / बिजनेस / KEC इंटरनेशनल को मिले ₹1,102 करोड़ के नए ऑर्डर, कई क्षेत्रों में कारोबार का विस्तार

KEC इंटरनेशनल को मिले ₹1,102 करोड़ के नए ऑर्डर, कई क्षेत्रों में कारोबार का विस्तार

रेलवे सुरक्षा से लेकर पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर तक, कंपनी का बहु-आयामी योगदान भारत के विकास और वैश्विक इंजीनियरिंग समाधान के क्षेत्र में उसकी साख को और भी मजबूत करता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

आरपीजी समूह की एक प्रमुख वैश्विक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड, (KEC) ने भारत और विदेशों से कुल ₹1,102 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर हासिल किए हैं. ये ऑर्डर कंपनी के सिविल, ट्रांसपोर्टेशन, ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (T&D), और केबल्स व कंडक्टर्स सेगमेंट में प्राप्त हुए हैं. इस ऑर्डर बुक के जरिए कंपनी ने अपनी विविध व्यावसायिक मौजूदगी को और मजबूत किया है.

ऑर्डर्स का विवरण:

1. सिविल सेगमेंट : कंपनी को भारत के एक अग्रणी निजी ग्राहक से 150 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट के लिए सिविल और स्ट्रक्चरल कार्य करने का प्रतिष्ठित ऑर्डर मिला है. इससे कंपनी की बिल्डिंग्स एंड फैक्ट्रीज (B&F) खंड में उपस्थिति और ग्राहक आधार दोनों का विस्तार हुआ है.

2. ट्रांसपोर्टेशन सेगमेंट: कंपनी ने भारत में 'कवच' प्रणाली के तहत ट्रेन टक्कर निवारण प्रणाली (TCAS) से संबंधित ऑर्डर प्राप्त किए हैं. यह टेक्नोलॉजी भारतीय रेलवे की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल की जाती है.

3. ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन (T&D): अमेरिका और मिडिल ईस्ट में टावर, हार्डवेयर और पोल्स की आपूर्ति के लिए कंपनी को ऑर्डर मिले हैं.

4. केबल्स और कंडक्टर्स सेगमेंट: भारत और विदेशों में विभिन्न प्रकार की केबल्स और कंडक्टर्स की आपूर्ति के लिए भी ऑर्डर प्राप्त हुए हैं.

प्रबंधन की प्रतिक्रिया

केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ, श्री विमल केजरीवाल ने कहा कि हमारे विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में मिले ऑर्डर्स से हम बेहद प्रसन्न हैं. थर्मल पावर प्लांट के लिए सिविल कार्य का ऑर्डर हमारी बिल्डिंग्स एंड फैक्ट्रीज सेगमेंट की उपस्थिति को मजबूत करता है. वहीं, ट्रांसपोर्टेशन बिजनेस में TCAS (कवच) के क्षेत्र में निरंतर मिल रही सफलता रेलवे की सुरक्षा के लिए हमारी तकनीकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है. इन नए ऑर्डर्स के साथ हमारे वित्तीय वर्ष 2025-26 की कुल ऑर्डर बुक लगभग ₹12,800 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

17 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

17 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

19 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

22 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

1 day ago


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

2 hours ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

19 minutes ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

26 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

2 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

2 hours ago