✕

होम / बिजनेस / KEC इंटरनेशनल को ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में ₹1,174 करोड़ के नए ऑर्डर मिले

KEC इंटरनेशनल को ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में ₹1,174 करोड़ के नए ऑर्डर मिले

RPG समूह कंपनी ने भारत और सऊदी अरब में बड़े ट्रांसमिशन और वितरण अनुबंध सुरक्षित किए, जिससे उसके कुल ऑर्डर बुक में वृद्धि हुई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

वैश्विक स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) क्षेत्र की अग्रणी कंपनी KEC इंटरनेशनल लिमिटेड (RPG ग्रुप की प्रमुख कंपनी) ने भारत और मध्य पूर्व में ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) परियोजनाओं के लिए कुल ₹1,174 करोड़ के नए ऑर्डर प्राप्त किए हैं.

भारत में कंपनी को एक प्रतिष्ठित निजी डेवलपर से ±800 केवी HVDC और 765 केवी ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण का ठेका मिला है. वहीं, मध्य पूर्व में कंपनी को सऊदी अरब में 380 केवी ट्रांसमिशन लाइन परियोजना का एक बड़ा ऑर्डर मिला है, जो क्षेत्र में इसकी बढ़ती पकड़ को दर्शाता है.

इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए, KEC इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विमल केजरीवाल ने कहा कि हमें अपने T&D व्यवसाय की लगातार सफलता पर गर्व है. हाल ही में मिले इन महत्वपूर्ण ऑर्डरों से यह स्पष्ट है कि कंपनी की रणनीति सही दिशा में आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि भारत में HVDC ट्रांसमिशन लाइन का यह प्रतिष्ठित ऑर्डर, देश के निजी डेवलपर्स से मिले ऑर्डरों की हिस्सेदारी को इस वर्ष काफी बढ़ा रहा है. इसके साथ ही, सऊदी अरब में मिला बड़ा ऑर्डर मिडिल ईस्ट के ट्रांसमिशन मार्केट में कंपनी की नेतृत्वकारी स्थिति को और मजबूत करता है.

उन्होंने आगे बताया कि इन नए ऑर्डर्स के साथ कंपनी की मौजूदा वित्त वर्ष (YTD) की कुल ऑर्डर बुकिंग लगभग ₹14,000 करोड़ तक पहुंच गई है. यह डील्स कंपनी की विकास योजनाओं को मजबूती प्रदान करेंगी और आने वाले समय में टारगेटेड ग्रोथ को रफ्तार देंगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

10 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

14 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

14 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

16 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

19 hours ago

बड़ी खबरें