✕

होम / बिजनेस / KEC इंटरनेशनल को मिले ₹1,034 करोड़ के नए ऑर्डर, जानें पूरी डिटेल

KEC इंटरनेशनल को मिले ₹1,034 करोड़ के नए ऑर्डर, जानें पूरी डिटेल

KEC इंटरनेशनल लिमिटेड की यह उपलब्धि कंपनी की रणनीतिक विविधता, वैश्विक उपस्थिति, और तकनीकी विशेषज्ञता को उजागर करती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

RPG ग्रुप की कंपनी और वैश्विक स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर EPC क्षेत्र की प्रमुख संस्था KEC इंटरनेशनल लिमिटेड ने ₹1,034 करोड़ के नए ऑर्डर प्राप्त किए हैं. ये ऑर्डर कंपनी के विभिन्न व्यवसाय क्षेत्रों में मिले हैं, जिनमें ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (T\&D), सिविल और केबल्स प्रमुख हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

भारत में STATCOM परियोजना

कंपनी ने भारत में एक अंतरराष्ट्रीय OEM (Original Equipment Manufacturer) के साथ साझेदारी करते हुए STATCOM (Static Synchronous Compensator) प्रोजेक्ट हासिल किया है. यह ऑर्डर KEC का STATCOM सेगमेंट में पहला कदम है, जो सबस्टेशन वैल्यू चेन में इसकी रणनीतिक उपस्थिति को दर्शाता है. STATCOM तकनीक ऊर्जा ग्रिड की स्थिरता और गुणवत्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, और इस परियोजना के माध्यम से KEC उच्च तकनीकी क्षमताओं वाली परियोजनाओं में अपनी विशेषज्ञता का विस्तार कर रहा है.

अमेरिका में टावर, हार्डवेयर और पोल्स की आपूर्ति

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कंपनी की मौजूदगी को और सुदृढ़ करते हुए, अमेरिका में एक नया ऑर्डर मिला है जिसके तहत T&D बुनियादी ढांचे के लिए आवश्यक स्टील टावर, पोल्स और संबंधित हार्डवेयर की आपूर्ति की जाएगी.

सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर में उभरते क्षेत्रों में प्रवेश
सिविल क्षेत्र में KEC को दो प्रमुख ऑर्डर प्राप्त हुए हैं, जिसमें पहला सेमीकंडक्टर प्लांट की स्थापना, भारत में एक अग्रणी निजी कंपनी द्वारा सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए एक अत्याधुनिक प्लांट की स्थापना हेतु KEC को ठेका दिया गया है. यह कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि सेमीकंडक्टर सेक्टर भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल के अंतर्गत एक रणनीतिक प्राथमिकता है। इस परियोजना के साथ KEC देश के उभरते तकनीकी और मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम का सक्रिय भागीदार बन गया है.

वहीं, दूसरा स्टील उद्योग के लिए अपस्ट्रीम परियोजना, एक प्रतिष्ठित स्टील कंपनी से मिले ऑर्डर के तहत KEC एक अपस्ट्रीम इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को कार्यान्वित करेगा। यह ऑर्डर इस बात का संकेत है कि कंपनी ने धातु और खनन जैसे कोर इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में भी अपनी उपस्थिति मजबूत कर ली है.

केबल्स व्यवसाय में विविधता
कंपनी के केबल्स डिविजन को पूरे भारत में विभिन्न प्रकार की हाई-परफॉर्मेंस केबल्स की आपूर्ति के लिए ऑर्डर मिले हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि KEC की केबल्स निर्माण और आपूर्ति क्षमताएं ग्राहकों की व्यापक आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हैं, और यह डिविजन कंपनी की स्थिर आय और तकनीकी पहचान में योगदान देता है. 

KEC इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और CEO, विमल केजरीवाल ने कहा, "वित्त वर्ष की शुरुआत प्रतिष्ठित ऑर्डर के साथ होना हमारे लिए उत्साहजनक है. सिविल व्यवसाय ने सेमीकंडक्टर जैसे उभरते और संभावनाशील क्षेत्र में प्रवेश कर एक महत्वपूर्ण ऑर्डर प्राप्त किया है. साथ ही धातु और खनन क्षेत्र में भी एक रिपीट ऑर्डर प्राप्त कर अपने ऑर्डर बुक को मजबूत किया है. T\&D व्यवसाय ने STATCOM सेगमेंट में अपना पहला ऑर्डर हासिल कर सबस्टेशन वैल्यू चेन में रणनीतिक प्रगति दर्शाई है. ये ऑर्डर हमें इस वर्ष के लिए निर्धारित ऑर्डर लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रति विश्वास दिलाते हैं और हमारे व्यवसाय पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाते हैं."

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

6 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

7 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

11 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

13 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

6 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

8 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

11 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

7 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

11 hours ago