होम / बिजनेस / OLA, Uber, Rapido को तगड़ा झटका, तीन दिन में इस सर्विस को बंद करने का आदेश

OLA, Uber, Rapido को तगड़ा झटका, तीन दिन में इस सर्विस को बंद करने का आदेश

परिवहन विभाग के अनुसार, उनके पास इन तीनों कंपनियों के खिलाफ जरूरत से ज्यादा ऑटो किराया वसूलने की कई शिकायतें मिली हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बेंगलुरु: Ola, Uber और Rapido को कर्नाटक सरकार ने तगड़ा झटका दिया है. कर्नाटक सरकार के परिवहन विभाग ने इन तीनों कंपनियों से तीन दिन के अंदर बेंगलुरु में अपनी ऑटो सर्विस बंद करने को कहा है. परिवहन विभाग ने इन तीनों कंपनियों को इस संबंध में नोटिस भेजते हुए कहा है कि इन तीनों कंपनियों द्वारा ऑटो राइड की सुविधा देना पूरी तरह गैरकानूनी है.

कई लोगों ने ज्यादा किराया वसूलने की शिकायत की
परिवहन विभाग के अनुसार, उनके पास इन तीनों कंपनियों के खिलाफ जरूरत से ज्यादा ऑटो किराया वसूलने की कई शिकायतें मिली हैं. शिकायत में कहा गया है कि Ola, Uber और Rapido ग्राहकों से कम से कम 100 रुपये वसूलती हैं, भले ही दूरी 2 किमी. से कम ही क्यों न हो. बहरहाल, बेंगलुरु में पहले 2 किमी. तक के लिए 30 रुपये किराया फिक्स है, उसके बाद प्रति किमी. 15 रुपये का चार्ज लगता है. यह रेट सरकार की तरफ से तय किया गया है.

बारिश में और बढ़ा देते हैं किराया
कर्नाटक स्टेट ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने कहा कि Ola, Uber और Rapido की तरफ से ऑटो सर्विस बंद कर दी जाएगी और कोई भी सरकार द्वारा तय रेट से ज्यादा किराया नहीं वसूल सकता है. तीनों कंपनियों के लिए यह एक बहुत बड़ा झटका है. ये सवारियों से अक्सर ज्यादा पैसे वसूलती हैं और यदि बारिश हो गई तो किराया कई गुना ज्यादा बढ़ा देते हैं.

दिल्ली-NCR में भी चलती है मनमानी
कर्नाटक सरकार के इस एक्शन के बाद तीनों कंपनियों पर मनमानी नहीं करने का दबाव बनेगा, जिसका फायदा सवारियों को होगा. आपको बता दें कि ऐसा हाल सिर्फ बेंगलुरु में ही नहीं है, बल्कि दिल्ली-NCR में भी इन कैब सर्विस प्रोवाइडर्स की मनमानी की खबरें आती रहती हैं. पिछले दिनों ही नोएडा के एक शख्स को दिल्ली एयरपोर्ट से अपने घर तक की 45 किलोमीटर की दूरी के लिए तीन हजार रुपए चुकाने पड़े. पीड़ित ने कैब एग्रीगेटर उबर (Uber) से इसकी शिकायत भी की, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ. देब नामक शख्स ने जब एयरपोर्ट से टैक्सी बुक की तो किराया 1,143 रुपए दिखा रहा था, लेकिन घर पहुंचते-पहुंचते यह 2,935 रुपए हो गया. 

वहीं, जुनैद नाम के एक अन्य शख्स ने भी उबर के साथ अपना खराब अनुभव को ट्विटर पर साझा किया था. उन्होंने लिखा, "मुझसे एक बार एयरपोर्ट के T3 से नोएडा के लिए 2863 रुपए चार्ज किए गए. हालांकि, जब मैंने टैक्सी बुक की तो किराया 1400 से 1450 रुपए दिखा रहा था. जहां से मैंने कैब बुक की, वहां से मेरा डेस्टिनेशन 60 किमी. से भी कम दूरी पर था, लेकिन रिसीट में 137 किमी. दिखा रहा था'."

VIDEO : आ गई देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago