✕

होम / बिजनेस / प्राइवेट जॉब्स में स्थानीय लोगों को 100% आरक्षण, इस राज्य ने उठाया बड़ा कदम

प्राइवेट जॉब्स में स्थानीय लोगों को 100% आरक्षण, इस राज्य ने उठाया बड़ा कदम

बेंगलुरु जैसे शहरों में नौकरी की चाह रखने वाले दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को बड़ा झटका लगा है. कर्नाटक सरकार ने निजी नौकरियों में स्थानीय लोगों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नौकरी के लिए लोग अपना राज्य छोड़कर दूसरे राज्यों में बस जाते हैं. दिल्ली, कर्नाटक और महाराष्ट्र में ऐसे लोगों की तादाद काफी ज्यादा है, जो दूसरे राज्यों से नौकरी के लिए यहां रह रहे हैं. इस वजह से समय-समय पर नौकरियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की मांग भी उठती रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए अब कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को बताया कि कर्नाटक मंत्रिमंडल ने प्राइवेट सेक्टर में कन्नड़ लोगों के लिए 100% आरक्षण अनिवार्य करने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है. 

इन पदों पर मिलेगा आरक्षण
सरकार के इस कदम के तहत ग्रुप C और D कैटेगरी की प्राइवेट नौकरी में 100% पद स्थानीय कन्नड़ लोगों के लिए आरक्षित रहेंगे. इतना ही नहीं निजी कंपनियों से मैनेजमेंट लेवल के 50 प्रतिशत और नॉन-मैनेजमेंट लेवल के 75 प्रतिशत पदों पर स्थानीय लोगों के लिए आरक्षण की व्यवस्था करने को कहा गया है. इसका मतलब है कि दूसरे राज्यों के लोगों के लिए अब कर्नाटक में नौकरी मुश्किल हो गई है. CM सिद्धारमैया ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य के सभी निजी उद्योगों में 'C और D' ग्रेड के पदों के लिए 100% कन्नड़ लोगों की भर्ती को अनिवार्य करने वाले विधेयक को मंजूरी दी गई है. हमारी सरकार की इच्छा है कि कन्नड़ लोगों को कन्नड़ की भूमि में नौकरियों से वंचित न होना पड़े. 

क्या होगी पात्रता?  
सिद्धारमैया ने अपनी सरकार को कन्नड़ समर्थक बताते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता कन्नड़ लोगों के कल्याण की देखभाल करना है. विधेयक में स्थानीय उम्मीदवार को ऐसे व्यक्ति के रूप में परिभाषित किया गया है जिसका जन्म कर्नाटक में हुआ हो, 15 वर्ष से अधिक समय से यहां रह रहा हो और अच्छी तरह से कन्नड़ बोलने, पढ़ने और लिखने में सक्षम हो. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास कन्नड़ भाषा के साथ माध्यमिक विद्यालय का प्रमाणपत्र होना चाहिए. यदि ऐसा नहीं है, तो उन्हें सरकार द्वारा अधिसूचित नोडल एजेंसी द्वारा कन्नड़ भाषा के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवीणता परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी.

छूट का भी है प्रावधान
सरकार के नए विधेयक में यह भी कहा गया है कि अगर पर्याप्त संख्या में स्थानीय उम्मीदवार उपलब्ध नहीं हैं, तो कंपनियां छूट के लिए आवेदन कर सकती हैं. हालांकि, विधेयक में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि प्रबंधन श्रेणियों के लिए छूट 25% से कम नहीं होगी और गैर-प्रबंधन श्रेणियों के लिए इसे 50% कम नहीं रखा जाएगा. राज्य सरकार के इस फैसले पर अब तक उद्योग संघ की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. प्राइवेट कंपनियों अक्सर सक्षम वर्क फोर्स न मिलने का हवाला देकर दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को नौकरियों में तवज्जो देती रही हैं,जो अब उनके लिए मुश्किल हो जाएगा.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

23 hours ago