✕

होम / बिजनेस / ज्योति स्ट्रक्चर्स को अडानी ग्रुप से मिला करोड़ों रुपये का ऑर्डर, जानें इसके शेयर का हाल

ज्योति स्ट्रक्चर्स को अडानी ग्रुप से मिला करोड़ों रुपये का ऑर्डर, जानें इसके शेयर का हाल

अडानी ग्रुप से मिल रहे बड़े ऑर्डर्स ज्योति स्ट्रक्चर्स के ज्योति स्ट्रक्चर्स के निवेशकों को लंबी अवधि की वृद्धि के संकेत दे रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ज्योति स्ट्रक्चर्स लिमिटेड (Jyoti Structures Ltd) को अडानी समूह से बड़ा ऑर्डर प्राप्त हुआ है. यह ऑर्डर अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड से मिला है, जिसकी कुल वैल्यू 389.36 करोड़ रुपये है. इस ऑर्डर के तहत कंपनी को 765 केवी डीसी ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण और संचालन से संबंधित कई कार्य करने होंगे, जिसमें टावरों की सप्लाई, सर्वेक्षण, मिट्टी की जांच, नींव, निर्माण, स्ट्रिंगिंग, परीक्षण और टर्नकी आधार पर काम शामिल है. तो आइए इस प्रोजेक्ट के साथ शेयर बाजार में कंपनी के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं?

अडानी ग्रुप से नया ऑर्डर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ज्योति स्ट्रक्चर्स को अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड से यह नया सप्लाई ऑर्डर मिला है, जिसके तहत कंपनी को बोइसर II-पुणे III के 765 केवी डीसी ट्रांसमिशन लाइन को चालू करना है. इसमें टावरों की आपूर्ति, सर्वेक्षण, और अन्य जरूरी निर्माण कार्यों का विस्तार किया जाएगा. इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को अप्रैल 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. बता दें, इससे पहले भी ज्योति स्ट्रक्चर्स को अडानी ग्रुप से कई ऑर्डर मिल चुके हैं. अक्टूबर 2024 में, कंपनी को गुजरात में 450 करोड़ रुपये का ऑर्डर प्राप्त हुआ था. वहीं, अगस्त 2024 में उसे 765 केवी ट्रांसमिशन लाइन के लिए 106 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था. इसी तरह जुलाई 2024 में भी कंपनी को 118 करोड़ का ऑर्डर मिला था, जिसे 2025 तक पूरा करना है.

 

बाजार में कंपनी के शेयर का हाल

हालांकि, ज्योति स्ट्रक्चर्स के शेयरों में हाल के दिनों में लगातार गिरावट आई है. मंगलवार, 25 फरवरी को कंपनी के शेयर 1.85% की गिरावट के साथ 16.98 रुपये पर बंद हुए, जो पिछले चौथे दिन की गिरावट के साथ था. इस दौरान शेयर में 1.73% की गिरावट आई. पिछले छह महीनों में इस स्टॉक में करीब 35.89% की गिरावट देखी गई है. इसके बावजूद, अडानी ग्रुप से मिल रहे बड़े ऑर्डर्स के चलते कंपनी के लिए आगे अच्छा मुनाफा हो सकता है, और यह निवेशकों के लिए एक अच्छे अवसर की पहचान बन सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. BW हिन्दी आपको किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं देता है, अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो पहले किसी एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें.)

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

16 minutes ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

3 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

21 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

3 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

16 minutes ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

3 hours ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 day ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

4 hours ago