होम / बिजनेस / एक कदम और आगे बढ़ी JSW-MG Motors की डील, इस संस्‍था ने दी हरी झंडी

एक कदम और आगे बढ़ी JSW-MG Motors की डील, इस संस्‍था ने दी हरी झंडी

इस डील की घोषणा पिछले साल नवंबर में ही हो गई थी जिसमें दोनों की ओर से एक साझा बयान जारी किया गया था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस साल कारोबार की दुनिया में जिस डील का सभी जानकारों को इंतजार है उनमें से एक है JSW-MG Motors के बीच होने वाला अधि्ग्रहण. अब इस डील को CCI (भारतीय प्रतिस्‍पर्धा आयोग) की भी मंजूरी मिल गई है. इस डील के तहत JSW MG Motors में 38 प्रतिशत की हिस्‍सेदारी खरीदने की तैयारी कर रहा है. JSW इस डील के जरिए ऑटोमोबाइल क्षेत्र में अपने कारोबार को शुरू करने जा रहा है. इस डील की तैयारी पिछले साल से हो रही है. 

इस अधिग्रहण को लेकर सीसीआई ने क्‍या कहा? 
इस डील का मंजूरी देने के साथ CCI ने कहा कि इस सौदे में हिस्‍सेदारी खरीदने वाला एक एंटिटी है और अब तक किसी भी तरह की एक्टिविटी में शामिल नहीं है. इस डील का मालिकाना हक JSW इंटरनेशन ट्रेडकॉर्प के पास है. ये JSW से जुड़ा हुआ है. वहीं JSW जिस समूह में 38 प्रतिशत की हिस्‍सेदारी खरीद रहा है वो पहले से ही भारत में कारोबार कर रही है. यही नहीं एमजी मोटर्स देश में ऑफ्टर सेल सर्विसेज भी मुहैया करा रही है. एमजी मोटर्स मुख्‍य रूप से इलेक्ट्रिक कारें बनाती है और बेचती है. 

आखिर क्‍यों JSW खरीद रही है ये हिस्‍सेदारी? 
JSW MG Motors में 38 प्रतिशत हिस्‍सेदारी इसलिए खरीद रही है जिससे वो इलेक्‍ट्रिक कारों का उत्‍पादन कर सके. मौजूदा समय में एमजी मोटर्स अपने एमजी हेक्‍टर्स, जेड ईवी और कोमेट मॉडल की कारों को तैयार करती हैं. जेएसडब्‍ल्‍यू भी भविष्‍य में ईवी कारों को बनाने के मकसद से ये काम कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि ये सौदा 2300 करोड़ रुपये का होने की संभावना है. इस सौदे के फाइनल होने के बाद इसी साल से कंपनी ईवी लाने पर काम करना चाहती है. 

पिछले साल नवंबर में आई थी ये खबर 
ये सौदा भले ही धीरे धीरे 2024 में होने की ओर आगे बढ़ रहा हो लेकिन इसकी खबर पिछले साल नवंबर में ही सामने आ गई थी. दरअसल JSW जिस एमजी मोटर्स में एक बड़ी हिस्‍सेदारी खरीद रहा है वो चीन की कार कंपनी SAIC मोटर कॉर्पोरेशन के मालिकाना हक वाली कंपनी है. दोनों कंपनियों ने इस मामले में जो साझा बयान जारी किया था उसके अनुसार दोनों कंपनियां नई तकनीक और फील्‍ड रिसोर्सेज को साथ लाना चाहती हैं. 
 
ये भी पढ़ें: केन्‍द्र सरकार ने सोने-चांदी पर बढ़ायी इंपोर्ट ड्यूटी, क्‍या महंगा हो जाएगा सोना?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

8 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

8 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

9 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

9 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

9 hours ago

बड़ी खबरें