होम / बिजनेस / SBI से Jio Payments Bank के शेयर खरीदेगी Jio Financial, इतने करोड़ रुपये में हुई डील

SBI से Jio Payments Bank के शेयर खरीदेगी Jio Financial, इतने करोड़ रुपये में हुई डील

अभी तक, Jio Payments Bank में Jio Financial Services की 82.17% हिस्सेदारी थी, जबकि बाकी हिस्सा SBI के पास था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और Jio Financial के बीच अपने जॉइंट वेंचर जियो पेमेंट बैंक लिमिटेड (JPBL) को लेकर एक सौदा हुआ है. 104.54 करोड़ रुपये के इस सौदे के तहत जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFS) की तरफ से JPBL में SBI की पूरी हिस्से खरीदी जाएगी. जियो फाइनेंशियल के पास फिलहाल जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (जेपीबीएल) में 82.17 फीसदी हिस्सेदारी है. जबकि शेष हिस्सेदारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की है.

Jio ने रेग्युलेटरी फाइलिंग में दी जानकारी

Jio Finance की तरफ से एक रेग्युलेटरी फाइलिंग में बताया कि कंपनी के बोर्ड ने एसबीआई से 104.54 करोड़ रुपये में जेपीबीएल के 7.90 करोड़ से ज्यादा इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण को मंजूरी दी है. BSE को दी गई फाइलिंग में जियो फाइनेंशियल (Jio Financial Services) सर्विसेज ने कहा है कि इस अधिग्रहण के बाद जेपीबीएल उनकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी.

रिजर्व बैंक से मंजूरी का इंतजार

फिलहाल इस अधिग्रहण को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मंजूरी नहीं मिली है. नियमों के मुताबिक इस अधिग्रहण को रिजर्व की मंजूरी मिलने के बाद ही पूरा किया जाएगा. कंपनी ने उम्मीद जताई है कि अधिग्रहण को विनियामकीय मंजूरी मिलने के बाद 45 दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा.

क्या करती है Jio Financial?

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) से अलग होकर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFS) फिलहाल इन्वेस्टमेंट, फाइनेंस, इंश्योरेंस ब्रोकरेज, पेमेंट बैंक, पेमेंट एग्रीगेटर और पेमेंट गेटवे जैसी तमाम फिनटेक सेवाएं शुरू कर रही है. मई 2024 में कंपनी ने जियो फाइनेंस App भी पेश किया, जिसमें UPI, डिजिटल बैंकिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं. वेल्थ मैनेजमेंट और ब्रोकिंग सेवाएं देने के लिए JFS ने ब्लैकरॉक के साथ साझेदारी की है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

6 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

6 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

7 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

10 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

11 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

6 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.