✕

होम / बिजनेस / Jio Financial Services के नतीजें जारी, रेवेन्यू 18% बढ़ा, ₹0.50 के फाइनल डिविडेंड का ऐलान

Jio Financial Services के नतीजें जारी, रेवेन्यू 18% बढ़ा, ₹0.50 के फाइनल डिविडेंड का ऐलान

ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू एक साल पहले के मुकाबले 18 प्रतिशत बढ़कर 493.24 करोड़ रुपये रहा, खर्च 168.66 करोड़ रुपये के रहे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली एनबीएफसी सेक्टर की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने फाइनेंशियल ईयर 2025 का मार्च तिमाही रिजल्ट जारी कर दिया है. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने बताया कि मार्च क्वार्टर के दौरान उनका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 2 फीसदी की ग्रोथ के साथ 316 करोड़ रुपए पर रिपोर्ट किया है जो फाइनेंशियल ईयर 2024 के मार्च क्वार्टर में 311 करोड़ रुपए रिपोर्ट हुआ था.

कैसे रहे नतीजे?

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 1.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 316.11 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. एक साल पहले यह 310.63 करोड़ रुपये था. ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू एक साल पहले के मुकाबले 18 प्रतिशत बढ़कर 493.24 करोड़ रुपये रहा. मार्च 2024 तिमाही में यह 418.10 करोड़ रुपये था. तिमाही के दौरान कंपनी के खर्च 168.66 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 103.12 करोड़ रुपये के थे. पूरे वित्त वर्ष 2025 के दौरान जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू बढ़कर 2,042.91 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. एक साल पहले यह 1,853.88 करोड़ रुपये था. शुद्ध मुनाफा भी बढ़कर 1612.59 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2024 में 1,604.55 करोड़ रुपये था.

कंपनी ने की डिविडेंड की घोषणा

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने रिजल्ट जारी करने के साथ अपने इन्वेस्टर को डिविडेंड का भी गिफ्ट दिया है जानकारी के मुताबिक जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने 31 मार्च 2025 को समाप्त हुए फाइनेंशियल ईयर के लिए अपनी इन्वेस्टर को हर एक शेयर पर 0.5 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड दिया है. ध्यान रहे कंपनी की तरफ से डिविडेंड के संबंध में रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट की घोषणा नहीं की गई है.

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी का मार्च क्वार्टर में रेवेन्यू साल दर साल के आधार पर 18 फ़ीसदी से जंप करके 493 करोड़ रुपए पर रिपोर्ट हुआ है जो पिछले फाइनेंशियल ईयर के मार्च क्वार्टर में 418 करोड रुपए के लेवल पर रिपोर्ट हुआ था. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी ने बताया कि मार्च क्वार्टर के दौरान उनका इंटरेस्ट इनकम 276 करोड़ रुपए के लेवल पर रिपोर्ट हुआ है वहीं दूसरी तरफ कंपनी ने बताया कि उनका फीस और कमिश्नन से आने वाला इनकम बढ़कर के 39 करोड़ रुपए पर रिपोर्ट हुआ है. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट 10013 करोड़ रुपए पर रिपोर्ट हुआ है.

पेमेंट बिजनेस का हाल

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने बताया कि उनका जियो पेमेंट्स बैंक कस्टमर का आधार साल दर साल के आधार पर तीन गुना से बढ़कर के 2.31 मिलियन पर पहुंच गया है. जियो पेमेंट्स बैंक का कासा प्लस वॉलेट 295 करोड रुपए के लेवल पर रिपोर्ट हुआ है जो साल दर साल के आधार पर तीन गुना के बढ़त को दर्शा रहा है. गुरुवार को शेयर मार्केट बंद होने के बाद जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का शेयर 1.73 फ़ीसदी की तेजी के साथ 246.46 रुपए के के भाव पर कारोबार करके बंद हुआ है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

5 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

7 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

7 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

8 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

7 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

4 hours ago