✕

होम / बिजनेस / Jio Financial Services का Jio Finance में बड़ा निवेश, जानें कंपनी की क्या है प्लानिंग?

Jio Financial Services का Jio Finance में बड़ा निवेश, जानें कंपनी की क्या है प्लानिंग?

Jio Financial ने बाजार को जानकारी दी है कि उसने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी जियो फाइनेंस लिमिटेड (JFL) में 1,000.24 करोड़ का निवेश किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने अपनी ही कंपनी में 1000 करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया है. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने गुरुवार को कहा कि उसने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जियो फाइनेंस लिमिटेड (JFL) में 1,73,77,412 इक्विटी शेयरों के लिए 1,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इस पूंजी निवेश से JFL के कारोबारी परिचालन को मदद मिलेगी.

JPBL में 85 करोड़ रुपये का निवेश

Jio Financial Services ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, "कंपनी ने आज Jio Finance Limited (JFL) में 1,73,77,412 इक्विटी शेयर ₹10/- प्रति शेयर पर सब्सक्राइब किए हैं. यह कुल मिलाकर ₹1,000.24 करोड़ का निवेश है। JFL इस रकम का इस्तेमाल अपने बिजनेस ऑपरेशंस के लिए करेगी." Jio Financial Services ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह Jio Payments Bank में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ₹104.5 करोड़ की हिस्सेदारी खरीदेगा.

जियो फाइनेंशियल ने क्या कहा?

Jio Financial Services और Jio Finance के बीच यह लेन-देन एक संबंधित पार्टी ट्रांजेक्शन माना जाता है, क्योंकि यह एक ही ग्रुप की कंपनियों के बीच हुआ है. हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह ट्रांजैक्शन 'आर्म्स लेंथ' यानी निष्पक्ष और पारदर्शी शर्तों पर किया गया है. इसके लिए किसी सरकारी या रेगुलेटरी मंजूरी की जरूरत नहीं थी.

Jio Financial Services के तिमाही नतीजे

Jio Financial Services ने 31 दिसंबर 2024 को समाप्त तिमाही के लिए ₹294.8 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया. यह एक साल पहले के मुकाबले 0.3% की वृद्धि है. पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹293.8 करोड़ था. कंपनी का कुल राजस्व 6% बढ़कर ₹438.4 करोड़ हो गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में ₹413.6 करोड़ था. इसके अलावा Assets Under Management (AUM) ₹1,206 करोड़ (Q2 FY25) से बढ़कर ₹4,199 करोड़ हो गया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

19 minutes ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

6 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

6 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

21 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

3 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

10 minutes ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

19 minutes ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

6 hours ago