✕

होम / बिजनेस / अब Jaxay Shah के हाथों में आई क्वॉलिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की कमान 

अब Jaxay Shah के हाथों में आई क्वॉलिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की कमान 

Jaxay Shah को उनके इंडस्ट्री एक्सपीरियंस के आधार पर QCI का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है. शाह ने 1996 में भारत के सबसे बड़े बुनियादी ढांचा समूहों में से एक, सेवी ग्रुप की स्थापना की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Savvy ग्रुप के फाउंडर चेयरमैन और क्रेडाई के पूर्व चेयरमैन Jaxay Shah को भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. Shah अगले तीन साल तक इस पद पर रहेंगे. उन्होंने Adil Zainulbhai का स्थान लिया है, जिन्होंने QCI अध्यक्ष के रूप में 2014 से 2022 तक तीन कार्यकाल पूरे किए हैं.    

क्या है QCI?
भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) भारत सरकार और प्रमुख उद्योग संघों जैसे कि एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम), भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित संगठन है. 1997 में गुणवत्ता को गति देने के उद्देश्य से इस संगठन को अस्तित्व में लाया गया था. क्यूसीआई परीक्षण, निरीक्षण और प्रमाणन निकायों की राष्ट्रीय मान्यता के माध्यम से देश में गुणवत्ता को बढ़ावा देता है.आज QCI देश की जनता की गुणवत्ता की आकांक्षा को पूरा करने वाला संगठन बन गया है.

कौन हैं Jaxay Shah?
Jaxay Shah को उनके इंडस्ट्री एक्सपीरियंस के आधार पर QCI का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है. शाह ने 1996 में भारत के सबसे बड़े बुनियादी ढांचा समूहों में से एक, सेवी ग्रुप की स्थापना की और भारत में निजी रियल एस्टेट डेवलपर्स की शीर्ष संस्था, क्रेडाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भी काम किया. इसके अलावा, वह एसोचैम पश्चिमी क्षेत्र विकास परिषद के अध्यक्ष भी रहे हैं. साथ ही उन्होंने PharmEasy Accelerator Program में सलाहकार के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं.

PM मोदी का जताया आभार
शाह ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे ये जिम्मेदारी सौंपी है. मैं QCI के अध्यक्ष के रूप में Adil Zainulbhai की विरासत को आगे बढ़ाऊंगा, जिन्होंने अपने कार्यकाल में QCI को एक अलग पहचान दिलाई है. मैं क्यूसीआई में उल्लेखनीय कार्यकाल के लिए Zainulbhai को बधाई देता हूं. शाह ने आगे कहा कि QCI 1000+ लोगों का एक जीवंत संगठन है, जो 140 करोड़ भारतीय नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार कर रहा है.

निभाएगा अहम् भूमिका
Jaxay Shah ने आगे कहा, ‘मुझे विश्वास है कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के सपने को पूरा करने में क्यूसीआई महत्वपूर्ण साबित होगा’. वहीं, Adil Zainulbhai ने कहा कि पिछले 8 सालों से इस संगठन की सेवा करके मैं गौरान्वित महसूस कर रहा हूं. मुझे पूरा विश्वास है कि शाह के नेतृत्व में, क्यूसीआई भारतीय नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के अपने मिशन पर जारी रहेगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी पोर्ट्स का यूरोप में बड़ा दांव, €2.56 अरब में Evos का अधिग्रहण करेगी कंपनी

नीदरलैंड की कंपनी Evos में 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी APSEZ, यूरोप के 5 देशों में 8 पोर्ट टर्मिनल मिलेंगे; सौदे से कंपनी की वैश्विक मौजूदगी 10 देशों में 28 बंदरगाहों और टर्मिनल तक पहुंचेगी.

9 hours ago

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों से भारत पर तेल और व्यापार का जोखिम बरकरार, टैरिफ से जल्द राहत की उम्मीद नहीं: रिपोर्ट

अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों में डेमोक्रेटिक पार्टी का नियंत्रण बढ़ने से ईरान के साथ कूटनीतिक बातचीत को मिल सकता है बढ़ावा, लेकिन रूसी तेल की खरीद और अमेरिकी व्यापार नीतियों को लेकर भारत की चुनौतियां बनी रहेंगी

9 hours ago

धनतेरस से पहले बाजार में तेजी, सेंसेक्स उछला; निवेशकों की संपत्ति में ₹8 लाख करोड़ बढ़े

BSE का मार्केट कैप पहली बार 500 लाख करोड़ रुपये के पार, निफ्टी भी 24,500 के ऊपर बंद; कच्चे तेल में गिरावट, विदेशी निवेशकों की खरीदारी और रुपये में मजबूती से बाजार को मिला सहारा

9 hours ago

महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 25% बढ़कर ₹4,588 करोड़, ऑटो कारोबार ने दिखाई दमदार ग्रोथ

जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू भी 25% बढ़कर ₹57,553 करोड़ पहुंचा. ऑटो कारोबार का मुनाफा 55% बढ़ा, जबकि ट्रैक्टर कारोबार की बिक्री में 6% की गिरावट दर्ज की गई.

11 hours ago

टेलीकॉम कंपनियों पर TRAI की सख्ती, इंटरकनेक्शन में देरी पर लगेगा 1 करोड़ रुपये तक जुर्माना

टेलीकॉम रेगुलेटर ने इंटरकनेक्शन नियमों में संशोधन करते हुए जुर्माने का नया ढांचा पेश किया है. रिपोर्टिंग में देरी पर 25 लाख रुपये और इंटरकनेक्शन से जुड़े उल्लंघनों पर 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा. नए नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे.

12 hours ago

बड़ी खबरें