✕

होम / बिजनेस / जापानी इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज कंपनी ने किया छंटनी का ऐलान, 10,000 कर्मचारियों को करेगी बाहर

जापानी इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज कंपनी ने किया छंटनी का ऐलान, 10,000 कर्मचारियों को करेगी बाहर

कंपनी का मकसद जापान में 5000 कर्मचारियों और बाकी दूसरे देशों से 5000 कर्मचारियों की नौकरी में कटौती करना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत-पाक टेंशन की बीच टेस्ला को बैटरी सप्लाई करने वाली जापानी इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज Panasonic ने बड़ा ऐलान कर दिया है. कंपनी ने दुनिया भर में 10,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की. यह कंपनी में काम करने वाले लगभग 230,000 कर्मचारियों का चार परसेंट है. कंपनी ने प्रॉफिट को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है. 

रिव्यू करने की तैयारी में है कंपनी 

Panasonic ने कहा कि सभी ग्रुप कंपनियों का रिव्यू किया जाएगा, खासकर सेल्स और इनडायरेक्ट डिपार्टमेंट्स की. इसके अलावा, ऑर्गेनाइजेशन और स्टाफ की संख्या का भी रीवैल्यूएशन किया जाएगा. कंपनी का मकसद जापान में 5000 कर्मचारियों और बाकी दूसरे देशों से 5000 कर्मचारियों की नौकरी में कटौती करना है. हालांकि, इस दौरान कंपनी हर देश में लागू श्रम संबंधी नियम-कानूनों का पालन करेगी. 

मैनेजमेंट रीफॉर्म प्रोग्राम का आउटलाइन तैयार

कुकर से लेकर टीवी और फ्रीज जैसे तमाम इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज बनाने वाली कंपनी आज घर-घर में एक जाना-पहचाना नाम है. ओसाका बेस्ड यह कंपनी एलन मस्क की इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी टेस्ला के लिए बैटरी का प्रमुख सप्लायर है. कंपनी हाउसिंग, एनर्जी और ऑटो सेक्टर्स से भी जुड़ी हुई है. Panasonic ने फरवरी में कंपनी में कई स्ट्रक्चरल इश्यूज को हल करने के लिए एक मैनेजमेंट रीफॉर्म प्रोग्राम का आउटलाइन तैयार किया है. 

मुनाफा और बिक्री में गिरावट से कंपनी को फिक्र

कंपनी ने कहा, इस रीफॉर्म प्रोग्राम के जरिए कंपनी का लक्ष्य कम से कम 150 बिलियन येन (1 बिलियन डॉलर) तक अपना मुनाफा बढ़ाना है. पूरे साल की इनकम रिपोर्ट में पैनासोनिक ने इस साल प्रॉफिट में 15 परसेंट की गिरावट और बिक्री में आठ परसेंट की गिरावट का अनुमान लगाया है. Panasonic होल्डिंग्स के सीईओ युकी कुसुमी ने जापान के निक्केई न्यूजपेपर को अप्रैल में दिए एक इंटरव्यू में कहा था, ''दूसरी कंपनियों के मुकाबले बेहतर परफॉर्मेंस करने के लिए कर्मचारियों की छंटनी जरूरी है.''
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

7 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

8 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

12 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

14 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

7 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

9 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

12 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

8 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

12 hours ago