होम / बिजनेस / कैश की कमी से जूझती Jet Airways के लिए Jalan Kalrock बनेगा ऑक्सीजन?

कैश की कमी से जूझती Jet Airways के लिए Jalan Kalrock बनेगा ऑक्सीजन?

Jalan Kalrock Consortium ने जानकारी दी है कि संघ ने Jet Airways की रिवाइवल प्रक्रिया में 100 करोड़ अतिरिक्त राशि जमा किए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जेट एयरवेज (Jet Airways) अप्रैल 2019 से ही काफी मुश्किलों का सामना कर रही है, लेकिन फिलहाल कैश की कमी की वजह से मुसीबतों का सामना कर रही जेट एयरवेज से संबंधित एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि Jalan Kalrock संघ (Jalan Kalrock Consortium) ने 100 करोड़ रुपयों का अतिरिक्त इन्वेस्टमेंट एयरलाइन में किया है और अब जल्द ही संघ इस एयरलाइन का नियंत्रण अपने हाथों में ले सकता है. 

Jet Airways के रिवाइवल के लिए दिए 100 करोड़
हाल ही में Jalan Kalrock संघ (Jalan Kalrock Consortium) ने जानकारी दी है कि संघ ने जेट एयरवेज (Jet Airways) की रिवाइवल प्रक्रिया में 100 करोड़ की अतिरिक्त राशि जमा की है और अब तक संघ द्वारा कंपनी में कुल 350 करोड़ रुपयों का इन्वेस्टमेंट किया जा चुका है. Jalan Kalrock संघ ने जानकारी देते हुए बताया है कि पिछले हफ्ते ही संघ द्वारा यह 100 करोड़ रुपयों का अतिरिक्त इन्वेस्टमेंट कंपनी में किया गया है. आपको बता दें कि जेट एयरवेज के रिवाइवल के लिए (Jalan Kalrock Consortium) ने बोली लगाई थी और इस जिम्मेदारी को अपने नाम कर लिया था. 

Jalan Kalrock संभालेगा Jet Airways?
Jalan Kalrock संघ (Jalan Kalrock Consortium) ने जानकारी देते हुए कहा था कि इस इन्वेस्टमेंट के माध्यम से उसका लक्ष्य अगले साल से एयरलाइन (Jet Airways) के ऑपरेशंस को दोबारा शुरू करना है. इसके साथ ही संघ ने यह भी कहा है कि आने वाले हफ्तों में जेट एयरवेज की लॉन्च डेट से संबंधित जानकारी को भी साझा कर दिया जाएगा. Jalan Kalrock संघ ने इस मौके पर बयान देते हुए कहा है कि जेट एयरवेज को रिवाइव करने की संघ की रणनीति में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. नए प्रमोटर्स 2024 तक एयरलाइन के ऑपरेशंस को फिर से शुरू करना चाहते हैं. आने वाले हफ्तों में जेट एयरवेज के लॉन्च की तारीख की घोषणा भी कर दी जाएगी.

NCLT के आदेश पर हो रहा एयरलाइन का रिवाइवल
आपको बता दें कि इन्सोल्वेंसी और दिवालिया कोड के तहत NCLT (राष्ट्रीय कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल) के आदेश पर जेट एयरवेज (Jet Airways) का रिवाइवल किया जा रहा है. इस साल जनवरी में NCLT ने कैश की समस्या से जूझती इस एयरलाइन को Jalan Kalrock संघ को सौंप दिया था. दूसरी तरफ CoC यानी उधारदाताओं की कमेटी ने NCLT के इस आदेश का विरोध किया है और इसको चुनौती देते हुए NCLAT (राष्ट्रीय कंपनी लॉ अपील ट्रिब्यूनल) में अपील भी दर्ज करवाई है.
 
यह भी पढ़ें: Saregama India के शेयरों में आया उछाल, इस कंपनी से दोस्ती का हुआ फायदा!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago