✕

होम / बिजनेस / Ixigo समेत अन्य ने तुर्की, अजरबैजान और चीन के लिए फ्लाइट और होटल बुकिंग की सस्पेंड

Ixigo समेत अन्य ने तुर्की, अजरबैजान और चीन के लिए फ्लाइट और होटल बुकिंग की सस्पेंड

EasyMyTrip, पिकयोरट्रेल समेत अन्य ट्रैवल ऑपरेटर्स और स्टार्टअप्स की ओर से भी अजरबैजान और तुर्की के सभी पैकेजेस को सस्पेंड कर रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत और पाकिस्तान के बीच ड्रोन और मिसाइल से हमले हुए,जिसमें भारत ने पाकिस्तान के 4 एयरबस को तबाह कर दिया. वहीं भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के सभी हमलों को निष्क्रिय कर दिया. इस पूरे तनाव में पाकिस्तान की ओर से दो देशों के नाम खूब सुनाई दिए, जिसमें पहला नाम तुर्किये और दूसरा अजरबैजान का. इन दोनों ही देशों ने पाकिस्तान को समर्थन दिया, बल्कि भारत से मुकाबला करने के लिए हथियार भी मुहैया कराए.

इंडियन ट्रैवल प्लेटफॉर्म इक्सिगो ने तुर्की, अजरबैजान और चीन के लिए सभी फ्लाइट और होटल बुकिंग रोकने का फैसला किया है. यह फैसला अजरबैजान और तुर्की की ओर से भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान पाकिस्तान के लिए सपोर्ट जताने के बाद लिया गया है. बता दें कि भारतीय ट्रैवल कंपनियां- ईजमाईट्रिप और कॉक्स एंड किंग्स ने भी इसी तरह के कदम उठाए हैं. भारत-पाकिस्तान संघर्ष में तुर्किये और अजरबैजान के भारत विरोधी रुख की वजह से फैसला लिया है.

Ixigo ने क्या कहा?

ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल इक्सिगो (Ixigo) ने तुर्किये, चीन और अजरबैजान के लिए सभी फ्लाइट और होटल बुकिंग को सस्पेंड कर दिया है. इक्सिगो के ग्रुप सीईओ आलोक बाजपेयी ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि खून और बुकिंग एक साथ संभव नहीं है. आलोक बाजपेयी ने एक्स पर लिखा- बहुत हो गया! खून और बुकिंग एक साथ नहीं हो सकते. हम Ixigo पर तुर्किये, चीन और अजरबैजान के लिए सभी फ्लाइट और होटल बुकिंग निलंबित कर रहे हैं.

Cox & Kings ने क्या कहा?

इसके अलावा कॉक्स एंड किंग्स ने कहा कि उसने अजरबैजान, उज्बेकिस्तान और तुर्किये के लिए सभी नए यात्रा विकल्पों को अस्थायी रूप से हटाने का फैसला किया है. कॉक्स एंड किंग्स के निदेशक करण अग्रवाल ने कहा- यह निर्णय हमारे और हमारे देश के लोगों के लिए अहम सिद्धांतों को बनाए रखने की हमारी प्रतिबद्धता से प्रेरित है. हम भारतीय यात्रियों को सलाह देते हैं कि वे विवेक का प्रयोग करें और व्यापक भू-राजनीतिक माहौल में अधिक स्पष्टता होने तक इन गंतव्यों की किसी भी गैर-जरूरी यात्रा से बचें.

EaseMyTrip ने भी उठाए कदम

ईजमाईट्रिप ने कहा पर कहा- पहलगाम हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद, यात्रियों से सतर्क रहने का आग्रह किया जाता है. चूंकि तुर्किये और अजरबैजान ने पाकिस्तान के लिए समर्थन दिखाया है, इसलिए हम दृढ़ता से सलाह देते हैं कि केवल तभी जाएं जब बहुत जरूरी हो.

Travomint का भी फैसला

ट्रैवोमिंट ने कहा कि कंपनी ने भारतीयों द्वारा तुर्किये और अजरबैजान के बहिष्कार के आह्वान का समर्थन करते हुए इन दोनों देशों के लिए सभी यात्रा पैकेजों की बिक्री निलंबित कर दी है. ट्रैवोमिंट के चेयरमैन और सीईओ आलोक के सिंह ने कहा-पाकिस्तान और तुर्किये तथा अजरबैजान जैसे देशों के साथ बढ़ते तनाव के बीच हमने तुर्किये और अजरबैजान के बहिष्कार के भारतीयों के आह्वान का समर्थन करने का फैसला किया है.

ट्रैवोमिंट ने तत्काल प्रभाव से इन देशों के लिए सभी यात्रा पैकेजों की बिक्री निलंबित कर दी है. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि तुर्किये और अजरबैजान के लिए मौजूदा बुकिंग रद्द करने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. सिंह ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति या तत्काल आवश्यकता के मामले में आपातकालीन उड़ान बुकिंग उपलब्ध होगी.
 
टैग्स Türkiye
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

6 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

7 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

11 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

13 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

6 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

8 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

11 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

7 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

11 hours ago