✕

होम / बिजनेस / AI फीचर वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन आईटेल A95 लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स और सबकुछ

AI फीचर वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन आईटेल A95 लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स और सबकुछ

यह फोन 6 जीबी तक रैम और 50 मेगापिक्‍सल कैमरे के साथ आता है. इसमें 5000 एमएएच की बैटरी और आईपी54 रेटिंग भी है. फोन एआई खूबियों से पैक है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Itel (आईटेल) ने भारत में अपनी A-Series का लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. आईटेल ए95 5जी कंपनी का लेटेस्ट हैंडसेट है जिसे 9,599 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया गया है. Itel A95 5G में 5000mAh बड़ी बैटरी, AI फीचर्स और 50MP प्राइमरी रियर कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं. नया आईटेल ए95 5जी हैंडसेट IP54 रेटिंग के साथ आता है जो डस्ट व स्प्लैश रेजिस्टेंस है. जानें नए आईटेल स्मार्टफोन की कीमत व फीचर्स के बारे में....

Itel A95 5G की कीमत

आईटेल ए95 5जी के 4 जबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 9,599 रुपये है. 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया है. फोन ब्लैक, गोल्ड और मिंट ब्लू कलर ऑप्शन में आता है. हैंडसेट पर कंपनी 100 दिन तक स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑप्शन दे रही है.

आईटेल ए95 5जी स्मार्टफोन में 6.67 इंच एचडी + IPS LCD स्क्रीन दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है. स्क्रीन का टच सैंपलिंग रेट 240 हर्ट्ज़ है और Panda Glass प्रोटेक्शन दिया गया है. फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है. डिवाइस में 6GB तक रैम व 128GB इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है, फोन ऐंड्रॉयड 14 के साथ आता है.

Itel A95 5G फीचर्स एंड स्पेसिफिकेशंस

कंपनी का दावा है कि आईटेल ए95 स्मार्टफोन में 5000mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है. सिक्यॉरिटी के लिए Itel A95 में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है. फोन में IP54 डस्ट और स्प्लैश-रेजिस्टेंट रेटिंग दी गई है. फोन में इन्फ्रारेड सेंसर है और 7.8mm मोटाई के साथ आता है. फोटोग्राफी के लिए Itel A95 स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है. डिवाइस में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है. कैमरा 2K वीडियो रिकॉर्डिंग, डुअल वीडियो कैप्चर और Vlog मोड सपोर्ट करता है. हैंडसेट में AI Voice Assistant, Aivana और Ask AI टूल्स दिए गए हैं. फोन में Dynamic Bar फीचर भी है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

3 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

6 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

6 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

7 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

6 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.