✕

होम / बिजनेस / अनक्लेम्ड शेयर और डिविडेंड को क्लेम करना होगा आसान, जल्द आएगा नया पोर्टल

अनक्लेम्ड शेयर और डिविडेंड को क्लेम करना होगा आसान, जल्द आएगा नया पोर्टल

अगर आपने भी कई साल पुराना अपना शेयर या डिविडेंड क्‍लेम नहीं किया है तो परेशान न हो, अब आप आसानी से इसका क्‍लेम ले सकते हैं. इसके लिए IEPA जल्‍द ही एक नया पोर्टल लाने वाली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बहुत से लोग शेयर में निवेश करके भूल जाते हैं. वहीं कई लोगों के परिवार में किसी ने शेयर में पैसा लगया, लेकिन इसकी जानकारी किसी को नहीं दी. जिसकी वजह से ऐसे शेयर और डिविडेंड अनक्‍लेम्‍ड रह जाते हैं. आप या आपके घरवाले ऐसे ही अपने पुराने शेयर को भूल गए हैं या इससे जुड़े दस्‍तावेज खो दिए हैं तो टेंशन न लें. दरअसल इंवेंस्‍टर एजुकेशन एंड प्रोटेक्‍शन फंड अथॉरिटी यानी IEPFA एक नया पोर्टल लॉन्‍च करने वाला है, जो अगस्‍त 2025 तक आ सकता है. इसके जरिए अनक्‍लेम्‍ड शेयरों और डिविडेंड को क्‍लेम करना आसान होगा.

पुराना हिसाब-किताब होगा क्लियर

अभी तक अनक्लेम्ड शेयर या डिविडेंड क्लेम करना काफी मुश्‍किल था. इसके लिए ढ़ेर सारे कागजात, नोटरी, और लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था, जिसके चलते बहुत से लोग क्‍लेम नहीं लेते थे. मगर IEPFA के नए पोर्टल से समस्‍या दूर हो जाएगी. अब आप अपने क्लेम की स्थिति लाइव ट्रैक कर सकेंगे. साथ ही PAN नंबर, बैंक और डीमैट डिटेल्स की वेरिफिकेशन चुटकियों में होगी. इतना ही नहीं, आप सीधे कंपनी से संपर्क कर अपने पैसे मंगवा सकेंगे. इस पोर्टल के जरिए डिविडेंड क्‍लेम करना आसान होगा. 

बता दें डिविडेंड वो मुनाफा है, जो कंपनी अपने शेयरधारकों को देती है, लेकिन गलत बैंक डिटेल्स या पुराने पते की वजह से ये आपके पास नहीं पहुंचता. अगर 7 साल तक इनका कोई हिसाब-किताब नहीं होता, तो यह सब IEPFA के खाते में चला जाता है. 7 साल से ऐसे ही फंसे डिविडेंड को नए पोर्टल पर क्‍लेम किया जा सकता है.

कितनी है अनक्‍लेम्‍ड रकम?

IEPFA के पास इस वक्त 1.1 अरब से ज्यादा शेयर जमा हैं, जिनकी कीमत करीब 1 लाख करोड़ रुपये है. इसके अलावा, 6,000 करोड़ रुपये का डिविडेंड भी ऐसा है, जिसे किसी ने क्लेम नहीं किया है. ऐसे बिना दावेदारी वाली रकम को लौटाने के लिए IEPFA ने ये नई पहल की है. निवेशकों का पैसा कहां अटका है और उसे कैसे निकाल सकते हैं, इन सबके निपटारे के लिए IEPFA और SEBI मिलकर बड़े शहरों में ‘निवेशक शिविर’ लगाएंगे. कुछ मामलों में कंपनियां सीधे आपके खाते में डिविडेंड जमा करेंगी.

पहले से आसान हुई प्रक्रिया

IEPFA ने इससे पहले भी अनक्‍लेम्‍ड रकम को क्‍लेम करने के लिए कई कदम उठाए हैं. इसके तहत आपको 5 लाख तक के क्लेम के लिए उत्तराधिकार प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं होगी. कुछ दस्तावेजों पर नोटरी का झंझट खत्म होगा. आप उनकी वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि आपके नाम पर कोई शेयर या डिविडेंड है या नहीं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

7 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

9 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

10 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

11 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

10 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.