✕

होम / बिजनेस / IT विभाग ने काउंटी ग्रुप पर कसा शिकंजा, 100 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का मामला आया सामने!

IT विभाग ने काउंटी ग्रुप पर कसा शिकंजा, 100 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का मामला आया सामने!

काउंटी बिल्डर ग्रुप के खिलाफ IT विभाग की यह कार्रवाई साबित करती है कि देश में काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ विभाग अपनी गतिविधियों को और तेज कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आय कर (Income Tax) विभाग ने नोएडा में काउंटी बिल्डर ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें भारी मात्रा में नकदी और आभूषण बरामद किए गए. विभाग को अब तक 50 करोड़ रुपये की नकदी और ज्वैलरी मिली है, जिनमें पांच करोड़ रुपये की नकद राशि शामिल है. जांच में 600 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन की खरीद-फरोख्त के सबूत मिले हैं, जिससे यह मामला और जटिल हो गया है. 

काउंटी बिल्डर ग्रुप पर कार्रवाई जारी

इनकम टैक्स विभाग की टीम ने काउंटी बिल्डर ग्रुप और उससे जुड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनियों के ठिकानों पर सोमवार को भी कार्रवाई जारी रखी. विभाग को अभी तक 50 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण मिले हैं, और जांच में यह पता चला कि कैश ट्रांजैक्शंस के माध्यम से बड़ी मात्रा में जमीन की खरीद-फरोख्त की जा रही थी. सस्ती जमीन को नकद में खरीदा जा रहा था, और बाद में एनआरआई को महंगे दामों पर बेचा जा रहा था. इस प्रक्रिया में बोगस कंपनियों का इस्तेमाल भी किया जा रहा था ताकि रकम को इधर-उधर शिफ्ट किया जा सके.

600 करोड़ रुपये के लेन-देन का पर्दाफाश

वर्तमान जांच में इनकम टैक्स विभाग को 600 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन के सबूत मिले हैं. विभाग की कार्रवाई में यह भी पता चला है कि काउंटी ग्रुप द्वारा किए गए लेन-देन में अन्य बिल्डरों और प्रॉपर्टी डीलरों का भी हाथ हो सकता है. छापेमारी की प्रक्रिया अब तक जारी है, और अब तक की लीड के आधार पर चार नए बिल्डर भी विभाग के निशाने पर आ गए हैं. 

कई स्थानों पर छापेमारी जारी

काउंटी बिल्डर ग्रुप के खिलाफ यह छापेमारी पूरे देश में फैली हुई है, और इस कार्रवाई में नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, मेरठ, कोलकाता और दिल्ली जैसे बड़े शहरों के 30 ठिकानों को कवर किया गया. यह छापेमारी आयकर विभाग की नोएडा यूनिट द्वारा की गई, जिसमें काउंटी बिल्डर ग्रुप के प्रमुख ठिकानों के साथ-साथ इससे जुड़े प्रॉपर्टी एजेंटों के ठिकानों पर भी सर्च की गई. बता दें, आयकर विभाग की टीम के लिए यह जांच अब और भी जटिल होती जा रही है, क्योंकि अब विभाग के पास और भी महत्वपूर्ण लीड्स हैं, जो अन्य बिल्डरों तक पहुंच रही हैं. छापेमारी में चार नए बिल्डर्स का नाम सामने आने के बाद यह संभावना जताई जा रही है कि यह जांच कुछ दिन और बढ़ सकती है. 

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

11 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

15 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

17 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

17 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

14 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

8 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

10 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

11 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

11 hours ago