✕

होम / बिजनेस / YES Bank को IT विभाग ने भेजा 2200 रुपये का टैक्स नोटिस, बैंक ने दिया ये जवाब

YES Bank को IT विभाग ने भेजा 2200 रुपये का टैक्स नोटिस, बैंक ने दिया ये जवाब

YES बैंक को IT विभाग से 2209 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है, जिसे बैंक ने गलत बताया है और इसके खिलाफ अपील करने की योजना बनाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक (YES Bank) को असेसमेंट ईयर 2019-20 के लिए आयकर विभाग से 2209 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है. यस बैंक ने शेयर बाजारों को एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए इस बारे में जानकारी दी है. बैंक का मानना है कि यह टैक्स डिमांड गलत है और वह इसके खिलाफ अपील करने की योजना बना रहा है. तो आइए इस पूरे मामले को विस्तार से जानते हैं?

पहले से रिफंड प्रदान किया गया था

बैंक ने बताया कि उसे असेसमेंट ईयर 2019-20 के लिए इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के सेक्शन 144 के तहत 30 सितंबर, 2021 को एक आदेश मिला था. इस आदेश में बैंक को पहले दाखिल किए गए आयकर रिटर्न में क्लेम किए गए रिफंड के अनुरूप रिफंड प्रदान किया गया था. हालांकि, आयकर विभाग ने संबंधित असेसमेंट ईयर को अप्रैल 2023 में रीओपन किया.

रीअसेसमेंट ऑर्डर में नहीं हुआ कोई बदलाव 

नेशनल फेसलेस असेसमेंट यूनिट ने 28 मार्च, 2025 को एक रीअसेसमेंट ऑर्डर पास किया. इस ऑर्डर में कोई अतिरिक्त डिसअलाउएंसेज या एडिशंस नहीं किए गए. इसका मतलब है कि रीअसेसमेंट कार्यवाही शुरू होने के समय जो ग्राउंड्स थे, उन्हें छोड़कर बाकी कुछ भी नहीं बदला. इस तरह, एक्ट के सेक्शन 144 के तहत पास किए गए ओरिजिनल असेसमेंट ऑर्डर में जो कुल इनकम असेस की गई थी, वही रीअसेसमेंट ऑर्डर में भी बरकरार रही. नतीजतन, बैंक के खिलाफ आयकर विभाग की ओर से कोई अतिरिक्त डिमांड नहीं होनी चाहिए थी.

बैंक ने डिमांड को बताया निराधार

यस बैंक ने आगे कहा कि, “इसके बावजूद, एक्ट के सेक्शन 156 के तहत जारी कंप्यूटेशन शीट और डिमांड नोटिस में ब्याज सहित 2209.17 करोड़ रुपये की इनकम टैक्स डिमांड की गई है. यह पहली नजर में बिना किसी आधार के की गई डिमांड लगती है.”

आदेश के खिलाफ अपील की योजना

यस बैंक का मानना है कि उसके पास इस मामले में अपनी स्थिति को उचित रूप से प्रमाणित करने के लिए पर्याप्त आधार हैं. बैंक ने बताया कि वह लागू कानून के तहत इस रीअसेसमेंट ऑर्डर के खिलाफ अपील और अन्य कार्यवाही करेगा. बैंक ने यह भी कहा कि इस आदेश के कारण उसके फाइनेंशियल्स, ऑपरेशंस और अन्य गतिविधियों पर कोई प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना नहीं है.

शेयर की कीमत में गिरावट

यस बैंक का शेयर 28 मार्च, 2025 को BSE पर 16.89 रुपये पर बंद हुआ. बैंक का मार्केट कैप लगभग 53,000 करोड़ रुपये है. पिछले 6 महीनों में यस बैंक के शेयर की कीमत में 25 प्रतिशत की गिरावट आई है और इस साल 2025 में अब तक लगभग 14 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है. बैंक में पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

2 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

4 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

4 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

19 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

21 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 hour ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

2 hours ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.