होम / बिजनेस / Moonlighting करने वालों को अब IT डिपार्टमेंट दिखा रहा दिन में तारे, जानें क्या है मामला

Moonlighting करने वालों को अब IT डिपार्टमेंट दिखा रहा दिन में तारे, जानें क्या है मामला

कोरोना काल में मूनलाइटिंग में मामलों में तेजी आई थी. हालांकि, अधिकांश कंपनियों को ये मंजूर नहीं कि उनके कर्मचारी मूनलाइटिंग करें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मूनलाइटिंग (Moonlighting) को लेकर कंपनियों का रुख सख्त रहता है. विप्रो, इंफोसिस और TCS जैसी दिग्गज आईटी कंपनियों ने ऐसा करने वाले अपने कई कर्मचारियों को नौकरी से भी निकाला है. बीते कुछ समय से यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है. कर्मचारी जहां इसके समर्थन में तर्क दे रहे हैं. वहीं, कंपनियां इसे अपने साथ धोखे के तौर पर देखती हैं. इस बीच, आयकर विभाग (Income Tax Department) ने मूनलाइटिंग करने वाले प्रोफेशनल्स धड़कनें बढ़ा दी हैं. विभाग ने ऐसे कई प्रोफेशनल्स को नोटिस भेजा है जिन्होंने अपनी सैलरी के अलावा मूनलाइटिंग के जरिए कमाई की, लेकिन टैक्स रिटर्न में उसकी घोषणा नहीं की.

इसलिए चल सका पता 
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा अधिकांश नोटिस वित्तीय वर्ष 2019-2020 और 2020-2021 की कमाई को लेकर भेजे गए हैं. विभाग ने पाया है कि कई मामलों में मूनलाइटिंग से की गई कमाई रेगुलर सैलरी से ज्यादा थी. मूनलाइटिंग के कुछ मामलों में अधिकांश भुगतान ऑनलाइन किए गए थे और कुछ विदेशी खातों से प्राप्त किए गए थे. इसलिए IT डिपार्टमेंट इस अघोषित आय का आसानी से पता लगा पाया. रिपोर्ट में एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि बड़ी संख्या में आईटी, अकाउंटिंग और मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स मिले हैं, जो एक से ज्यादा कंपनियों से मासिक या तिमाही आधार पर भुगतान प्राप्त कर रहे थे, लेकिन आयकर रिटर्न में केवल सैलरी का जिक्र किया गया था.

कंपनियों ने खुद दी जानकारी 
विभाग की तरफ से अब तक 1100 से ज्यादा लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं. खास बात ये ही कि कई मामलों में कंपनियों ने खुद डिपार्टमेंट को उन कर्मचारियों के बारे में जानकारी दी, जो ऐसी गतिविधियों में शामिल थे. गौरतलब है कि मूनलाइटिंग कोरोना काल में लोकप्रिय हो गई थी. महामारी के चलते वर्क फ्रॉम होम का ऑप्शन मिलने पर कर्मचारियों ने दूसरी कंपनियों या प्रोजेक्ट्स पर भी काम करना शुरू कर दिया. ताकि उन्हें कुछ अतिरिक्त इनकम मिल सके. सबसे ज्यादा IT सेक्टर के कर्मचारियों ने मूनलाइटिंग की, जिसके चलते कुछ को नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा. विप्रो जैसी IT कंपनियों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि नौकरी में रहते हुए दूसरी जगह काम करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

क्या होती है मूनलाइटिंग?
मूनलाइटिंग का मतलब होता है नियमित नौकरी के साथ-साथ किसी तरह की अन्य नौकरी करना. उदाहरण के तौर पर आप एक कंपनी में काम करते हैं, और एक्स्ट्रा कमाई के लिए उसके साथ-साथ कोई दूसरा काम भी ढूंढ लेते हैं, तो उसे मूनलाइटिंग कहा जाएगा. अक्सर लोग नाइट और वीकएंड पर इस तरह की जॉब करते हैं. पश्चिमी देशों में तो लंबे समय से मूनलाइटिंग का कल्चर है. लेकिन, भारत में कोविड-19 महामारी के बाद से इसमें तेजी आई है. हालांकि, आईटी कंपनियों का मानना है कि इससे कर्मचारियों की परफॉर्मेंस और कामकाज पर असर पड़ रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

14 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

14 hours ago

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

15 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

16 hours ago

'100% Pure' का दावा पड़ा भारी! FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर लगाई रोक

FSSAI के आदेश के मुताबिक, जिन उत्पादों पर कार्रवाई की गई है उनमें शहद, एप्पल साइडर विनेगर, वर्जिन कोकोनट ऑयल, तिल का तेल, गाय का घी, नारियल पानी, नारियल का दूध और अन्य खाद्य उत्पाद शामिल हैं.

18 hours ago

बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

15 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

14 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

14 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

17 hours ago