होम / बिजनेस / Work From Office के लिए कर्मचारियों को ऐसे मना रही TCS

Work From Office के लिए कर्मचारियों को ऐसे मना रही TCS

कोरोना महामारी के बाद देश की कई कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम की शुरुआत की थी. लगभग दो साल बाद अब रिटर्न टू ऑफिस की तैयारी चल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कोरोना महामारी के दौरान लगभग सभी कंपनियों ने वर्क-फ्रॉम-होम की व्यवस्था की थी. अब जब स्थिति ठीक हो चुकी है, तो कंपनियां पुराने वर्क-फॉर्मेट पर लौट रही हैं. हालांकि, अधिकांश कर्मचारी अभी भी वर्क-फ्रॉम-होम की सुविधा चाहते हैं. इस बीच, दिग्गज कंपनी TCS ने वर्क-फ्रॉम-ऑफिस को प्रमोट करने के लिए सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ दिया है. 

पुरानी यादों का जिक्र
कंपनी द्वारा कुछ हफ्ते पहले शुरू किए गए कैंपेन में वर्क-फ्रॉम-ऑफिस की पुरानी यादों का जिक्र किया गया है. सॉफ्टवेयर कंपनी ने यह बताने का प्रयास किया है कि ऑफिस से काम करना कितना मजेदार हो सकता है, जैसा कि पहले हुआ करता था. इसके अलावा, TCS हैशटैग #TogetherWeBelong के साथ वर्क-फ्रॉम ऑफिस को प्रमोट कर रही है.   

पोस्ट में कैंपस का जिक्र
फेसबुक से लेकर Instagram तक कंपनी अलग-अलग पोस्ट के जरिए कर्मचारियों को ऑफिस आने के लिए प्रेरित कर रही है. #TogetherWeBelong के साथ-साथ OneTCS और PeopleOfTCS जैसे हैशटैग भी इस्तेमाल किए जा रहे हैं. कंपनी के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कर्मचारियों को विभिन्न ऑफिस कैंपस जैसे कि TCS थिंक कैंपस बेंगलुरु, TCS Sahyadri Park Pune आदि के फोटो-वीडियो के साथ याद दिलाया जा रहा है कि यहां कम करना कितना रोमांचक है.

इस दिन से लौटना होगा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, TCS ने 15 नवंबर, 2022 तक अपने कर्मचारियों को ऑफिस वापस आने को कहा है. कोरोना महामारी के बाद देश की कई कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम की शुरुआत की थी. लगभग दो साल बाद अब रिटर्न टू ऑफिस की तैयारी चल रही है. गौरतलब है कि कुछ समय पहले टीसीएस की तरफ से बताया गया था कि कंपनी एक '25X25 मॉडल' पर काम कर रही है. इसमें 25 प्रतिशत से ज्यादा एम्प्लॉइज को एक साथ ऑफिस में काम करने की अनुमति नहीं होगी. कर्मचारिओं को सिर्फ 25 प्रतिशत वक्त ही ऑफिस में बिताना होगा. कंपनी का मानना है कि इस मॉडल से कर्मचारियों को दफ्तर बुलाने में काफी मदद होगी. इस प्रक्रिया से वर्क फ्रॉम ऑफिस सिस्टम फिर से डेवलप हो सकेगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

9 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

9 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

9 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

12 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

13 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

9 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

9 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

9 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.