✕

होम / बिजनेस / टेक इंडस्ट्री में बढ़ती बेरोजगारी के बीच IT कंपनियां करेंगी 1.5 लाख भर्तियां, ये है प्लान

टेक इंडस्ट्री में बढ़ती बेरोजगारी के बीच IT कंपनियां करेंगी 1.5 लाख भर्तियां, ये है प्लान

एक्सपर्ट्स के अनुसार फ्रेशर्स की नौकरियों में बढ़ोतरी बिजनेस में मांग बढ़ने की वजह से हो सकती है. खासकर बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विस और बीमा सेक्टर में.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में नौकरी की समस्या को लेकर काफी समय से चिंता और आरोप-प्रत्यारोप से लेकर चर्चा-मंथन का दौर चल रहा है. पिछले कुछ समय से खबरें आ रही थीं कि आईटी कंपनियों ने फ्रेश हायरिंग के एंप्लाइज के सैलरी कम कर दिए हैं और इसमें देश की नामी-गिरामी टेक कंपनियों के नाम शामिल रहे. हालांकि अब इसी आईटी सेक्टर की ओर से अच्छी खबर आ रही है जो खासतौर से फ्रैशर्स के लिए अच्छा मौका बनकर उभर रहा है. आईटी सेक्टर में आने वाले समय में कुछ हजार नहीं बल्कि लाखों नौकरियों की बयार आने वाली है.

IT सेक्टर में होंगे डेढ़ लाख जॉब के मौके

आईटी सेक्टर में फ्रेशर हायरिंग ट्रेंड में ये बदलाव साल 2023-24 की सुस्ती के बाद देखने को मिल रहा है. आईटी फर्म्स में इस साल बंपर हायरिंग की उम्मीद है और इसके तहत 1.50 लाख के करीब टेक्निकल जॉब्स आने वाली है, ऐसा कई स्टाफिंग फर्म्स और ह्यूमन रिसोर्स संस्थानों के सर्वे के बाद देखने को मिला है. टीमलीज जैसी कई टेक्निकल हायरिंग संबंधित फर्मों ने कुछ समय पहले भी आईटी फर्मों मे ग्लोबल और घरेलू के मौके बनने का अनुमान दिया था.

क्यों IT सेक्टर में मिलेंगे फ्रेशर्स को मौके?

आईटी सेक्टर में अच्छी खासी जॉब हायरिंग होने की उम्मीद इसलिए हैं क्योंकि साल 2022 की तुलना में साल 2023-24 में जितनी हायरिंग हुई, वो 100 फीसदी से भी कम की हैं. जहां साल 2022 में 2.30 लाख जॉब हायरिंग हुईं वो साल 2023-24 में घटकर 60,000 रह गईं और इनमें साथ-साथ फ्रेशर्स की हायरिंग भी काफी कम रहीं. इस साल यानी 2024-25 में साल 2022 की तर्ज पर हायरिंग होने की उम्मीद है. इस साल अब तक जितनी आईटी सेक्टर हायरिंग हुई हैं वो 100 फीसदी से भी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है.

IT सेक्टर में किस सेगमेंट में मिलेगी नौकरी

बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (BFSI) सेक्टर में इस समय सबसे ज्यादा नौकरी के मौके बन रहे हैं. दरअसल अमेरिकी फेडरल रिजर्व और यूरोप के कई सेंट्रल बैंकों ने ब्याज दरों में कटौती की है और इसके बाद ग्लोबल आईटी कंपनियों के खर्च में इजाफा होने की उम्मीद है. ऐसा होने पर आईटी कंपनियों के लिए मानव संसाधन यानी ह्यूमन रिसोर्स की जरूरत पड़ेगी और एंट्री लेवल पर ये हायरिंग ज्यादा बड़ी होने की आशा की किरण बन रही है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

33 minutes ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

3 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

3 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

3 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

11 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

3 minutes ago