✕

होम / बिजनेस / इजरायल-ईरान संघर्ष से दुनियाभर में हड़कंप: सोना 1 लाख पार, तेल महंगा और बाजार धराशायी

इजरायल-ईरान संघर्ष से दुनियाभर में हड़कंप: सोना 1 लाख पार, तेल महंगा और बाजार धराशायी

इजरायल-ईरान संघर्ष से उत्पन्न भू-राजनीतिक संकट से तेल और सोने की कीमतों में उछाल, शेयर बाजारों में गिरावट और वैश्विक आर्थिक अस्थिरता बन गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इजरायल द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर मिसाइल हमला किए जाने के बाद वैश्विक स्तर पर तनाव गहरा गया है. इस भू-राजनीतिक घटनाक्रम का सीधा असर वैश्विक बाजारों पर देखने को मिला है. शुक्रवार को सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है, कच्चे तेल की कीमतें दो महीने के उच्चतम स्तर पर हैं और शेयर बाजारों में अफरातफरी मच गई है.

हमले से उम्मीदों पर पानी, बाजारों में कोहराम

भारतीय निवेशकों के लिए शुक्रवार 13 तारीख दुर्भाग्यपूर्ण साबित हुई. घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स 1300 अंकों से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी 24,500 के नीचे लुढ़क गया. निवेशकों में दहशत का माहौल रहा और बड़े पैमाने पर बिकवाली देखी गई.

बाजार पहले से ही वैश्विक अस्थिरता और अमेरिका-चीन व्यापार तनाव से जूझ रहे थे, ऐसे में इस हमले ने हालात और बिगाड़ दिए. इजरायल ने पुष्टि की है कि उसके हमलों में ईरान के परमाणु ठिकानों, बैलिस्टिक मिसाइल फैक्ट्रियों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है.

तेल की कीमतों में उबाल, सप्लाई पर संकट की आशंका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मध्य पूर्व में युद्ध जैसे हालात बनने से कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. ब्रेंट क्रूड की कीमत 13% उछलकर 78.50 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई, जो 27 जनवरी के बाद सबसे ऊंचा स्तर है. विश्लेषकों का मानना है कि यदि ईरान के तेल निर्यात पर असर पड़ा, तो कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती हैं. जेपी मॉर्गन के विश्लेषकों  ने चेताया है कि इस स्थिति का असर अमेरिका की महंगाई दर (CPI) पर भी पड़ेगा, जो 5% तक पहुंच सकती है. भारत जैसे तेल आयातक देशों के लिए यह स्थिति महंगाई बढ़ाने वाली हो सकती है.

सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर

MCX पर सोना वायदा पहली बार ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के पार चला गया. वैश्विक तनाव और रुपये की कमजोरी के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर भाग रहे हैं. ING और अन्य विशेषज्ञों ने भू-राजनीतिक अनिश्चितता को सोने की तेजी का प्रमुख कारण बताया है. यदि हालात और खराब होते हैं, तो सोने की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है. निवेशकों का रुझान शेयर बाजार से हटकर सोने और ट्रेजरी बांड की ओर बढ़ता दिख रहा है.

वैश्विक बाजारों में गिरावट, भारत पर दवाब

अमेरिकी बाजारों में भी भारी गिरावट देखी गई. डॉलर, येन और स्विस फ्रैंक जैसे सुरक्षित मुद्राओं में मजबूती आई. भारत के सरकारी बॉन्ड यील्ड पांच सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं. तेल की कीमतों और सरकारी ऋण नीलामी से पहले निवेशकों में सतर्कता का माहौल है.

भारत पर इस भू-राजनीतिक संकट का सीधा असर दिख सकता है, क्योंकि देश अपनी ऊर्जा जरूरतों का अधिकांश हिस्सा आयात के जरिए पूरा करता है. महंगाई पर दबाव बढ़ने की आशंका है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

9 minutes ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

39 minutes ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

39 minutes ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

9 minutes ago

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

21 hours ago