✕

होम / अप्वाइंटमेंट / MSM Unify ने मुदित कालिया को बनाया एसोसिएट वीपी, CampusOS इंडिया बिजनेस का करेंगे नेतृत्व

MSM Unify ने मुदित कालिया को बनाया एसोसिएट वीपी, CampusOS इंडिया बिजनेस का करेंगे नेतृत्व

14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ जुड़े मुदित कालिया अब भारत में MSM CampusOS के विस्तार, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, छात्र भर्ती, AI आधारित मूल्यांकन प्रणाली और उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ रणनीतिक साझेदारियों का नेतृत्व करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 months ago

MSM Unify ने मुदित कालिया को भारत में अपने MSM CampusOS बिजनेस का एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट (Associate VP) नियुक्त किया है. इस नई भूमिका में वह भारत में MSM CampusOS के विस्तार और विकास का नेतृत्व करेंगे. साथ ही विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के साथ छात्र भर्ती, संस्थागत ब्रांडिंग, शैक्षणिक सहयोग, पाठ्यक्रम डिजाइन, AI-सक्षम मूल्यांकन प्रणाली, परिचालन दक्षता, रणनीतिक साझेदारियों और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पहलों पर काम करेंगे.

कंपनी के अनुसार, मुदित कालिया के पास उच्च शिक्षा, बिजनेस डेवलपमेंट, रणनीतिक साझेदारियों और बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने बिजनेस डेवलपमेंट, प्रॉफिट एंड लॉस (P&L) मैनेजमेंट, टीम लीडरशिप और ग्रोथ स्ट्रेटेजी से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है.

मुदित कालिया की प्रतिक्रिया

अपनी नियुक्ति पर मुदित कालिया ने कहा, "भारत का उच्च शिक्षा क्षेत्र ऐसे दौर में प्रवेश कर रहा है, जहां केवल विस्तार पर्याप्त नहीं होगा. संस्थानों को मजबूत सिस्टम, बेहतर क्रियान्वयन, छात्रों के बेहतर परिणाम और ऐसा बुनियादी ढांचा चाहिए, जो उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में सक्षम बनाए. यही वजह है कि MSM CampusOS मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण है. यह शिक्षा, तकनीक और संस्थागत बदलाव के संगम पर काम करता है और मैं उन संस्थानों के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं जो भारतीय उच्च शिक्षा के अगले चरण के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं."

क्या है MSM CampusOS

कंपनी के मुताबिक, MSM CampusOS उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए विकसित एक समग्र प्लेटफॉर्म है, जो परफॉर्मेंस मार्केटिंग, ब्रांड निर्माण, छात्र भर्ती, एडमिशन मैनेजमेंट, शैक्षणिक सहायता, पाठ्यक्रम डिजाइन, छात्र सहभागिता, संचार, डेटा एनालिटिक्स और AI आधारित मूल्यांकन प्रणाली जैसी सुविधाओं को एक साथ उपलब्ध कराता है. इसका उद्देश्य संस्थानों को बेहतर परिचालन प्रबंधन और डेटा आधारित निर्णय लेने में मदद करना है.

MSM Unify में इंडिया कैंपस बिजनेस के फाउंडिंग मेंबर और प्रेसिडेंट रोहित कुमार ने कहा, "उच्च शिक्षा क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहा है और संस्थान अब अलग-अलग समाधानों के बजाय ऐसे एकीकृत इकोसिस्टम की तलाश कर रहे हैं, जो उनके दीर्घकालिक विकास में सहयोग कर सके. संस्थानों की जरूरतों की गहरी समझ, बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन और रणनीतिक साझेदारियों में अनुभव के कारण मुदित कालिया भारत में MSM CampusOS के अगले चरण का नेतृत्व करने के लिए उपयुक्त हैं. हमें खुशी है कि वह हमारी टीम का हिस्सा बने हैं."

MSM Unify के संस्थापक संजय लाउल ने कहा, "शिक्षा क्षेत्र में विस्तार केवल मार्केटिंग का विषय नहीं है, बल्कि यह मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर का भी सवाल है. संस्थानों को ऐसे साझेदारों की जरूरत है, जो विकास, भरोसे, सिस्टम और छात्रों के बेहतर परिणामों को एक साथ समझते हों. मुदित कालिया अपने साथ संचालन का अनुभव, रणनीतिक सोच और उच्च शिक्षा क्षेत्र की गहरी समझ लेकर आए हैं. उनका नेतृत्व भारत के उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए MSM CampusOS को एक व्यापक संस्थागत समाधान के रूप में और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा."
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस के CEO बने विवेक कन्नन, सचिन पिल्लई की लेंगे जगह

कन्नन को वित्तीय सेवा क्षेत्र, रिटेल लेंडिंग और बिजनेस ऑपरेशंस में दो दशक से अधिक का अनुभव है. हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस में COO रहते हुए वह कंपनी के हाउसिंग फाइनेंस कारोबार की निगरानी कर रहे थे.

4 days ago

Grey 82.5 के CEO बने शौविक रॉय

रॉय 1 दिसंबर से Grey 82.5 का नेतृत्व करने के लिए The Ogilvy Group में लौट रहे हैं. वह किरण राममूर्ति की जगह लेंगे, जो VML India के CEO का पदभार संभालेंगे.

5 days ago

बसंत धवन को Shoonya by Finvasia ने बनाया चीफ मार्केटिंग ऑफिसर

बसंत धवन को बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (BFSI), समाचार, खेल प्रसारण, ओटीटी और दूरसंचार क्षेत्र में करीब 30 वर्षों का अनुभव है.

1 week ago

SKF India ने निलेश वैद्य को बनाया हेड ऑफ सील्स, भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया का संभालेंगे कारोबार

कंपनी के सीलिंग सॉल्यूशंस कारोबार के विस्तार, बिक्री नेटवर्क मजबूत करने और प्रमुख ग्राहकों के साथ संबंध बेहतर बनाने पर रहेगा जोर

1 week ago

Zee Entertainment ने कोमल नाहटा को बनाया क्रिएटिव डायरेक्टर, फिल्मों के कारोबार की संभालेंगे कमान

कंपनी ने फिल्म कारोबार के पुनर्गठन के तहत स्टूडियो संचालन और फिल्मों के अधिग्रहण से जुड़े कामकाज को एकीकृत किया, फैसले लेने की प्रक्रिया तेज करने पर जोर

1 week ago


बड़ी खबरें

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

4 minutes ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

40 minutes ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

26 minutes ago

SBI के मुनाफे में 14.28% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में ₹23,038 करोड़ का शुद्ध लाभ

नेट इंटरेस्ट इनकम में 14.69% का उछाल, बढ़कर ₹49,143 करोड़ हुई; बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार

15 hours ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

14 hours ago