होम / बिजनेस / क्‍या EV में सब्सिडी वाली योजना पर सरकार करने जा रही है बड़ा निर्णय?

क्‍या EV में सब्सिडी वाली योजना पर सरकार करने जा रही है बड़ा निर्णय?

जानकारी के अनुसार सरकार फेम-II योजना की जगह उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) के माध्यम से इस क्षेत्र को लाभ दे सकती है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इलेक्‍ट्रॉनिक वाहनों के बाजार को बढ़ाने के मकसद से सरकार की ओर से लाई गई फेम 2 स्‍कीम को अगले साल से बंद किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकार अब इस योजना को और आगे बढ़ाने की नहीं सोच रही है. सरकार देश में 10,000 करोड़ रुपये के फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (फेम- II) के दूसरे चरण को 2023-24 के बाद बंद कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट ये भी कहती हैं कि सरकार इस योजना की बजाय, उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के माध्यम से इस क्षेत्र को लाभ दे सकती है. फेम-II योजना को भारत में 1 मिलियन ईवी दोपहिया (ई2डब्ल्यू) और 7,000 इलेक्ट्रिक बसों (ई-बसों) का सड़क पर लाने के मकसद से लॉन्च किया गया था. 

क्‍या है ये योजना 
सरकार की इस फेम योजना के तहत कंपनियां स्थानीय रूप से निर्मित वाहनों की कीमत पर 40 फीसदी तक की छूट की पेशकश कर सकती हैं और इसे सरकार से सब्सिडी के रूप में दावा कर सकती हैं. मीडिया रिपोर्ट बता रही हैं कि  सरकार ने ये निर्णय इसलिए लिया है कयोंकि भारी उद्योग मंत्रालय ने दोपहिया ईवी निर्माताओं द्वारा सब्सिडी के कथित दुरुपयोग को लेकर जांच शुरू की है. केंद्र ने ऑटोमोबाइल और ऑटो घटकों के लिए पीएलआई योजना के तहत 25,938 करोड़ रुपये अलग रखे हैं. इसे सितंबर 2021 में लॉन्च किया गया था. पीएलआई योजना के तहत लाभ निर्माताओं को दिया जाता है.

सस्‍ती हो जाएगी ईवी की मैन्‍युफैक्‍चरिंग 
मीडिया रिपोर्ट कहती है कि सरकार एसीसी, ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट उद्योग के लिए पीएलआई योजना वित्त वर्ष 24 से वितरित होना शुरू हो सकती है और बाद के वर्षों में ये और गति पकड़ेगा. इससे ईवी सहित सभी वाहनों की मैन्‍युफैक्‍चरिंग लागत देश में सस्ती हो जाएगी.

कितनी कंपनियों ने किया है आवेदन 
पीएलआई योजना के तहत करीब 115 कंपनियों ने इसके लिए आवेदन किया है. पीएलआई प्रोग्राम 74,850 करोड़ रुपये के ऑटोमोबाइल और कंपोनेंट्स के निर्माण में प्रस्तावित निवेश को आकर्षित करने में सफल रहा है, जिसमें से 45,016 करोड़ रुपये चैंपियन ओईएम इंसेंटिव स्कीम के तहत स्वीकृत आवेदकों से हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

2 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

2 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

4 hours ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

5 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

2 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

2 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.

7 hours ago