✕

होम / बिजनेस / IREDA ने दी जेनसोल इंजीनियरिंग को नई टेंशन, कंपनी के खिलाफ दायर की दिवाला याचिका

IREDA ने दी जेनसोल इंजीनियरिंग को नई टेंशन, कंपनी के खिलाफ दायर की दिवाला याचिका

सरकारी कंपनी IREDA का Gensol Engineering पर 510 करोड़ रुपये का बकाया है. इसके चलते IREDA ने Gensol के खिलाफ NCLT में दिवालियापन की याचिका दायर की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सरकारी कंपनी IREDA ने Gensol Engineering के खिलाफ दिवालियापन (Insolvency) की याचिका दायर की है. IREDA ने बुधवार को रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि उसने यह याचिका नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) में दाखिल की है. यह पहली बार है, जब किसी कर्जदाता ने Gensol के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है. जेनसोल और उसके पूर्व प्रमोटर- अनमोल सिंह जग्गी और उनके भाई पुनीत सिंह जग्गी के खिलाफ घोटाले और फंड की हेराफेरी की जांच चल रही है.

कितने पैसे का बकाया है?

IREDA ने बताया कि Gensol Engineering पर उसका कुल बकाया 510 करोड़ रुपये है, यानी लगभग 59.73 मिलियन डॉलर. कंपनी को यह पैसा इलेक्ट्रिक गाड़ियों की खरीद के लिए दिया गया था. मार्केट रेगुलेटर सेबी ने अपनी जांचा में पाया कि Gensol Engineering के जग्गी बंधुओं ने कर्ज के पैसों को अपनी निजी शौक-सुविधा के लिए खर्च किया.

कंपनी के प्रमोटर्स दे चुके हैं इस्तीफा

इससे कुछ दिन पहले Gensol के मैनेजिंग डायरेक्टर अनमोल सिंह जग्गी और उनके भाई पुनीत सिंह जग्गी ने इस्तीफा दे दिया था. दरअसल, SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) ने उन्हें कंपनी में किसी भी अहम पद पर बने रहने से रोक दिया है. अनमोल सिंह BluSmart नाम की राइड-हेलिंग कंपनी के को-फाउंडर भी हैं. Gensol ने जो ईवी खरीदे थे, वो BluSmart को लीज पर दिए गए थे.

SEBI को अपनी जांच में क्या मिला?

SEBI ने अपनी जांच में पाया कि Gensol के प्रमोटर्स ने कंपनी के फंड का दुरुपयोग किया. उन्होंने कंपनी से पैसे निकालकर अपने लिए DLF गुरुग्राम में महंगा अपार्टमेंट खरीदा, लग्जरी गोल्फ सेट लिया, क्रेडिट कार्ड के बिल चुकाए और रिश्तेदारों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए. रेगुलेटर ने यह भी कहा कि कंपनी ने निवेशकों, क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों और लोन देने वाली संस्थाओं को गुमराह करने की कोशिश की. इसके लिए फर्जी दस्तावेज भी पेश किए गए.

Gensol ने कुल कितना कर्ज लिया था?

SEBI के मुताबिक, Gensol ने कुल 977.75 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था. इसमें से 663.89 करोड़ रुपये खास तौर पर 6,400 इलेक्ट्रिक गाड़ियों की खरीद के लिए थे. ये गाड़ियां बाद में BluSmart को लीज पर दी गईं. लेकिन जांच में सामने आया कि इन पैसों का एक बड़ा हिस्सा प्रमोटर्स ने अपने निजी खर्चों में इस्तेमाल किया. इस कारण कंपनी को भविष्य में ये रकम घाटे के तौर पर लिखनी पड़ सकती है, जिससे आम निवेशकों को नुकसान होगा.

IREDA की EOW में भी शिकायत

IREDA ने पहले भी Gensol के प्रमोटर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप था कि प्रमोटर्स ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटा दी, वो भी बिना लोन देने वालों की इजाजत के. 24 अप्रैल को IREDA ने इस मामले को Economic Offences Wing (EoW) तक पहुंचाया.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

4 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

5 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

9 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

11 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

4 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

6 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

9 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

5 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

9 hours ago