✕

होम / बिजनेस / IRDAI ने बीमा कंपनियों को दिया निर्देश, फरवरी अंत तक बीमा सुगम में डालने होंगे 300 करोड़ रुपये

IRDAI ने बीमा कंपनियों को दिया निर्देश, फरवरी अंत तक बीमा सुगम में डालने होंगे 300 करोड़ रुपये

बीमा सुगम प्लेटफॉर्म बीमा उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो बीमा पॉलिसीधारकों को अधिक सुविधा देने के साथ बीमा कंपनियों के लिए भी नये अवसर लाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में बीमा क्षेत्र को एक नई दिशा देने के लिए भारतीय बीमा नियामक व विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने बीमा सुगम (Bima Sugam) नामक एक डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत का ऐलान किया है. इस प्लेटफॉर्म को एक ई-कॉमर्स वेबसाइट जैसे अमेजन के रूप में डिजाइन किया जाएगा, जहां बीमा पॉलिसियाँ खरीदी और बेची जा सकेंगी. इसके तहत बीमा उत्पादों की तुलना, खरीदारी, और प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया डिजिटल रूप से आसान और सुलभ बनाई जाएगी. इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारत में बीमा क्षेत्र को एक नई पहचान मिलेगी, जिससे हर व्यक्ति को बीमा की सेवाओं तक आसानी से पहुंच मिल सकेगी. तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.  

बीमा कंपनियों को पूंजी निवेश का निर्देश

IRDAI ने बीमा कंपनियों को इस माह के अंत तक बीमा सुगम प्लेटफॉर्म में 300 करोड़ रुपये की शुरुआती पूंजी डालने का निर्देश दिया है. इस बारे में एक निजी क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी के MD और CEO ने 'बीमा मंथन' कार्यक्रम में बताया कि उनके बोर्ड ने 5 करोड़ रुपये का योगदान देने के लिए मंजूरी दे दी है. इसके अलावा, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस जैसे प्रमुख बीमा कंपनियों ने भी इस परियोजना में पूंजी निवेश के लिए अपने बोर्ड से मंजूरी ले ली है.

बीमा सुगम का उद्देश्य और महत्व

बीमा सुगम को भारत में बीमा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. यह प्लेटफॉर्म न केवल बीमा पॉलिसीधारकों के लिए एक डिजिटल मार्केटप्लेस का काम करेगा, बल्कि यह वितरकों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि वे कम समय में सस्ते मूल्य पर लेन-देन को पूरा कर सकेंगे. बीमा सुगम को भारत में हर व्यक्ति तक बीमा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. यह प्लेटफॉर्म जीवन, स्वास्थ्य और सामान्य बीमा क्षेत्र की पॉलिसियों की तुलना, खरीदारी और प्रबंधन करने की सुविधा प्रदान करेगा.

बीमा सुगम का भविष्य

बीमा सुगम की शुरुआत में कई बार देरी हुई है, लेकिन अब उम्मीद की जा रही है कि यह प्लेटफॉर्म 2025 के मध्य में लॉन्च हो जाएगा. इसका प्राथमिक उद्देश्य बीमा को ग्रामीण क्षेत्रों और महिलाओं के बीच भी समान रूप से उपलब्ध कराना है. इसे ‘बीमा ट्रिनिटी’ का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें ‘बीमा विस्तार’ योजना भी शामिल है, जो ग्रामीण इलाकों में समग्र बीमा उत्पादों को बढ़ावा देगा.

बीमा वाहक और महिला केंद्रित एजेंटों का योगदान

बीमा सुगम के तहत महिला केंद्रित एजेंट ‘बीमा वाहक’ के माध्यम से बीमा उत्पादों की बिक्री की जाएगी. इन एजेंटों का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में बीमा उत्पादों का प्रसार करना है। यह पहल महिलाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगी. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

4 minutes ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

1 hour ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

1 hour ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

5 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

23 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

4 minutes ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

45 minutes ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

1 hour ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

4 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

1 hour ago