होम / बिजनेस / IRCTC ने शुरू की मेडिकल टूरिज्म सर्विस, ऑनलाइन ऐसे मिलेगा लाभ

IRCTC ने शुरू की मेडिकल टूरिज्म सर्विस, ऑनलाइन ऐसे मिलेगा लाभ

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन ने लोगों की सुविधा के लिए मेडिकल टूरिज्म सर्विस लॉन्च की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन ने लोगों की सुविधा के लिए मेडिकल टूरिज्म सर्विस लॉन्च की है. इसके लिए कंपनी अलग-अलग प्रकार के मेडिकल और वेलनेस पैकेज और आईआरसीटीसी का लाभ उठाने वाले ग्राहकों को पूरी बैक एंड सर्व‍िस देगी.

कंपनी ने किया है करार

आईआरसीटीसी (IRCTC) ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसके ल‍िए मेडिको-टेक्निकल ऑनलाइन सर्व‍िस कंपनी के साथ करार क‍िया है. यह कंपनी अलग-अलग प्रकार के मेडिकल और वेलनेस पैकेज और आईआरसीटीसी का लाभ उठाने वाले ग्राहकों को पूरी बैक एंड सर्व‍िस देगी.

कंपनी ने जारी किए रेट्स

कंपनी ने ट्रेन और टूरिज्म सर्किट पर ट्रेन चलाने व फ्लाइट्स के अलावा प्रीमियम ट्रेनों में कैटरिंग सुविधा को शुरू करने के बाद अब इस फील्ड में उतरने का भी फैसला किया है. कंपनी ने अलग-अलग इलाज के लिए भी पैकेज जारी किए हैं. मेडिकल वैल्यू ट्रैवल के लिए एशिया में सबसे ज्यादा मांग वाले डेस्टिनेशन के रूप में भारत है. देश ने पिछले कुछ सालों में आधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में काफी प्रगति की है और समग्र स्वास्थ्य के लिए एक अद्वितीय पारिस्थितिकी तंत्र को बनाया है, जिससे मॉडर्न हेल्थ टेककेयर, वैकल्पिक चिकित्सा और कल्याण को जोड़ा जा सके.

यह है पैकेज लिस्ट

  • कार्ड‍ियक बाईपास- एक लाख रुपये से शुरू
  • ब्रेस्‍ट सर्जरी-50 हजार रुपये से शुरू
  • क‍िडनी ट्रांसप्‍लांट-1.5 लाख से शुरू
  • क्रैनियोटॉमी-85,000 से शुरू
  • स्टीरियोटैक्टिक रेडियोसर्जरी-1.5 लाख से शुरू
  • कीमोथेरेपी पैकेज- 5 हजार रुपये से शुरू
  • Autologous Stem Cell Transplant- 5 लाख रुपये से शुरू
  • स्‍पाइन सर्जरी- 65 हजार रुपये से शुरू
  • Liver Resection- 45 हजार रुपये से शुरू
  • प्रोस्टेट सर्जरी-50,000 रुपये से शुरू
  • लैप्रोस्कोपिक हिस्टेरेक्टॉमी / वेरिथिम्स / रेडिकल - 75,000 हजार रुपये से शुरू
  • लेस‍िक (दोनों आंख)- 40,000 रुपये से शुरू

यहां पर करनी होगी बुकिंग

आप इस सुव‍िधा का लाभ उठाना  चाहते हैं तो IRCTC के पर्यटन पोर्टल www.irctctourism.com/ MedicalTourism पर लॉगिन करें. इसके बाद अपनी जरूरतों की जानकारी दें और एक फॉर्म भरें. आपको न‍िर्धार‍ित समयावध‍ि में IRCTC की टीम की तरफ से कॉल आएगी. कॉल करने वाली टीम सुविधा और बजट के अनुसार बीमारी के इलाज के लिए विकल्प बताएगी. ग्राहकों को सभी बैक-एंड व्यवस्थाओं को संभालने के लिए इलाज में सक्षम बनाएगी.

VIDEO: लैपटॉप के बदले ग्राहक को मिला डिटर्जेंट साबुन

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

5 minutes ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago


बड़ी खबरें

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

5 minutes ago

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago