✕

होम / बिजनेस / IRCTC और IRFC को मिला नवरत्न का दर्जा, कितना बड़ा ये दर्जा और इससे क्या पड़ेगा फर्क? जानें

IRCTC और IRFC को मिला नवरत्न का दर्जा, कितना बड़ा ये दर्जा और इससे क्या पड़ेगा फर्क? जानें

सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (PSUs) को उनके प्रदर्शन और मुनाफे के आधार पर 'महारत्न', 'नवरत्न' और 'मिनीरत्न' की कैटेगरी में बांटती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रेलवे की दो कंपनियों को सरकार ने बेहद प्रतिष्ठित दर्जा दिया है. सरकार ने इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) और इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) को नवरत्न सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज (CPSE) का दर्जा दिया है. इसके साथ ही, IRCTC और IRFC, CPSER में क्रमश 25वें और 26वें नवरत्न बन गई हैं, जो भारतीय रेलवे कंपनियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

फैसले लेने में होगी आसानी

नवरत्न का दर्जा मिलने से दोनों कंपनियों को अधिक वित्तीय स्वायत्तता मिलेगी, जिससे वे सरकार की मंजूरी के बिना 1,000 करोड़ रुपये तक का निवेश कर सकेंगी, जिससे उनकी निर्णय लेने की क्षमता में तेजी आएगी. भारत सरकार CPSE को तीन समूहों में कैटेगराइज्ड करती है- महारत्न, नवरत्न और मिनीरत्न. केंद्र का उद्देश्य इन PSU को और अधिक प्रतिस्पर्धी और एफिशिएंट बनाना है.

क्या करती हैं दोनों कंपनियां?

1986 में बनी IRFC मुख्य रूप से भारतीय रेलवे के बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और आधुनिकीकरण परियोजनाओं के लिए फंड जुटाने की जिम्मेदारी निभाती है. IRCTC, जिसकी स्थापना 1999 में हुई थी. यह कंपनी भारतीय रेलवे के लिए टिकटिंग, खानपान और पर्यटन सेवाएं प्रदान करती है. IRCTC रेल मंत्रालय का एक CPSE है, जिसका वार्षिक कारोबार ₹4,270.18 करोड़, PAT ₹1,111.26 करोड़ और वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कुल नेटर्वथ ₹3,229.97 करोड़ है. 

इसके अलावा एक अलग पोस्ट में पब्लिक एंटरप्राइजेज विभाग ने IRFC और CPSE है, जिसका जिसका वार्षिक कारोबार ₹26,644 करोड़, PAT ₹6,412 करोड़ और वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ₹49,178 करोड़ का नेटवर्थ है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके आईआरसीटीसी और आईआरएफसी की टीमों को ‘नवरत्न’ का दर्जा दिए जाने में योगदान के लिए बधाई दी.

नवरत्न से क्या मिलेगा फायदा?

नवरत्न का दर्जा पब्लिक सेक्टर के उपक्रमों (PSU) को दिया जाता है, जिनका वित्तीय और बाजार प्रदर्शन असाधारण होता है. यह कदम उनके मूल्य को पहचानता है और उन्हें अपनी वित्तीय शक्तियों का विस्तार करने की अनुमति देता है. नवरत्न का दर्जा मिलने का एक लाभ यह है कि कंपनियों को वित्तीय और ऑपरेशनल स्वतंत्रता होगी, जिससे वे केंद्र सरकार से पूर्व स्वीकृति लिए बिना किसी एक प्रोजोक्ट पर 1,000 करोड़ रुपये या अपनी कुल संपत्ति का 15 प्रतिशत तक निवेश कर सकेंगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

17 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

20 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

22 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

23 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

20 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

14 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

16 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

16 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

17 hours ago