होम / बिजनेस / IPO: दूसरे दिन भी जारी Tata Technologies की रफ्तार, Flair Writing का कुछ ऐसा है हाल!
IPO: दूसरे दिन भी जारी Tata Technologies की रफ्तार, Flair Writing का कुछ ऐसा है हाल!
Tata Technologies के IPO की जबरदस्त रफ्तार दूसरे दिन भी जारी रही और वहीं Flair Writing का IPO भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहा है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) के IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग को लेकर कल एक काफी बड़ी खबर सामने आई थी. टाटा टेक्नोलॉजी के IPO को कल मात्र 60 मिनटों यानि 1 घंटे के भीतर ही पूरी तरह से सबस्क्राइब कर दिया गया था. वहीं कल एक और कंपनी का IPO भी सब्सक्रिप्शन के लिए खोला गया था और ये IPO भी काफी अच्छा प्रदर्शन करता हुआ नजर आ रहा है. हम फ्लेयर राइटिंग (Flair Writing) के IPO की बात कर रहे हैं. आइये जानते हैं इन दोनों ही IPO के लिए आज का दिन यानी इनके सब्सक्रिप्शन का दूसरा दिन कैसा बीत रहा है?
Flair Writing के IPO की रफ्तार
फ्लेयर राइटिंग (Flair Writing) के IPO की कीमत लगभग 593 करोड़ रुपए है और अभी तक इसे 3.59 गुना सबस्क्राइब किया जा चुका है. फ्लेयर राइटिंग के IPO को अभी तक 5.17 करोड़ शेयरों के लिए बोली प्राप्त हो चुकी है जबकि IPO में जारी किये गए शेयरों की संख्या 1.44 करोड़ है. रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित किये गए हिस्से को 4.62 गुना ज्यादा बार सबस्क्राइब किया जा चुका है. दूसरी तरफ गैर संस्थागत इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित हिस्से को 5.25 गुना ज्यादा बार सबस्क्राइब किया गया था. वहीं योग्य संस्थागत इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित हिस्से को 0.54 गुना ज्यादा बार सबस्क्राइब किया गया.
Tata Technologies की जबरदस्त रफ्तार
जैसा की हमने आपको बताया कि IPO खुलने के मात्र 60 मिनटों यानी एक घंटे के भीतर ही टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) का IPO पूरी तरह से सबस्क्राइब हो गया था. टाटा टेक्नोलॉजीज के IPO का आज दूसरा दिन है और कल यानी 24 नवंबर को इस IPO को बंद कर दिया जाएगा. टाटा टेक्नोलॉजीज के IPO को लेकर इन्वेस्टर्स काफी ज्यादा उत्साहित हैं और पिछले लगभग 20 सालों में ये टाटा ग्रुप द्वारा जारी किया गया पहला IPO है. अपने सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन इस शेयर को अभी तक 10.22 गुना बार सबस्क्राइब किया जा चुका है. कंपनी को कुल 46 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुई हैं जबकि कंपनी द्वारा जारी किये गए IPO में 4.50 करोड़ शेयरों को जारी किया गया था.
सबस्क्राइब करते हुए इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप भी टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) या फिर फ्लेयर (Flair Writing) के IPO को सबस्क्राइब करना चाहते हैं तो आपको इनके बारे में कुछ विशेष बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. जहां टाटा टेक्नोलॉजीज के IPO की कीमत 3,042.51 करोड़ रुपए है, वहीँ इस IPO में 6.09 करोड़ रुपए के शेयर OFS (ऑफर फॉर सेल) के माध्यम से भी जारी किये गए हैं और IPO का प्राइज बैंड 475-500 रुपए प्रति शेयर है. वहीं अगर फ्लेयर राइटिंग के IPO की बात करें तो इस IPO में 96.05 लाख शेयर जारी किये गए हैं और इनकी कीमत लगभग 292 करोड़ रुपए है. फ्लेयर राइटिंग के IPO का प्राइज बैंड 288-304 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है.
यह भी पढ़ें: Mamaearth के शेयरों में आया 20% का उछाल, इस खबर ने किया कमाल!
टैग्स