होम / बिजनेस / पहली बार बाजार में आएगा इस ऑटोमोबाइल डीलर कंपनी का IPO, जानें क्या होगी कीमत? 

पहली बार बाजार में आएगा इस ऑटोमोबाइल डीलर कंपनी का IPO, जानें क्या होगी कीमत? 

ऑटोमोबाइल डीलर कंपनी Popular Vehicles And Services का आईपीओ मंगलवार को बाजार में आएगा. मार्केट आब्जर्वर्स का कहना है कि इस कंपनी के शेयर आज ग्रे मार्केट में 26 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज लिमिटेड (Popular Vehicles And Services limited)  पहली बार बाजार में अपना आईपीओ लाने जा रही है. 12 मार्च यानी मंगलवार को ये आईपीओ भारतीय बाजार में एंट्री लेगा. ये पब्लिक के लिए 14 मार्च यानी गुरुवार तक उपलब्ध रहेगा. इसमें शुरुआती ऑफर बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग के लिए प्रस्तावित है. वहीं, आईपीओ सब्सक्रिप्शन खुलने की तारीख से पहले ही इस कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में उपलब्ध हो गए हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार कंपनी के शेयर आज ग्रे मार्केट में 26 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं. 

जानिए क्या काम करती है कंपनी
पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसिज लिमिटिड कंपनी की स्थापना 1983 में हई, यह कंपनी कारों की डीलरशिप का काम करती है. इसका काम नई व पुरानी कारों की बिक्री, उनकी मैटिनेंस, स्पेयर पार्ट्स के अलावा थर्ड पार्टी को इन्श्योरेंस और फाइनेंशियल प्रोडक्ट बेचना है. कंपनी के केरल के 14 जिलों , कर्नाटक के 8 जिलों, तमिलनाडू के 12 जिलों  और महाराष्ट्र के 7 जिलों में 59 शोरूम, 126 सेल्स आउटलेट्स, बुकिंग आफिस, 134 सर्विस सेंटर, 40 रीटेल आउटलेट्स और 24 वेयर हाउस हैं.  


कब और कितनी कीमत पर मिलेगा आईपीओ 
कंपनी के इस आईपीओ को लेकर मार्केट आब्जर्वर्स का कहना है कि इस कंपनी के शेयर आज ग्रे मार्केट में 26 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं. कंपनी ने आईपीओ का पब्लिक इशू का प्राइस बैंड 280 से 295 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया है. बुक बिल्ड इश्यू 12 मार्च से लेकर 14 मार्च 2024 तक खुला रहेगा. यह पब्लिक इशू  फ्रेश शेयरों और ओएफएस (आफर टू सेल) का एक काम्बिनेशन है. 

इतने करोड़ जुटाना लक्ष्य
कंपनी का लक्ष्य शुरुआत में ही 601.55 करोड़ रुपये जुटाने का है, जिसमें 250 करोड़ नए शेयर जारी करने और 351.55 करोड़ आफर टू सेल के लिए आरक्षित हैं. एक बोली लगाने वाला लॉट में आवेदन कर सकेगा और पब्लिक इशू के एक लॉट में कंपनी के 50 शेयर शामिल होंगे.  शेयर आवंटन को अंतिम रूप 15 मार्च 2024 यानी अगले सप्ताह शुक्रवार को दिए जाने की संभावना है. लिंक इनटाइम प्राइवेट लिमिटेड (Link Intime Pvt Ltd) को आईपीओ का आधिकारिक रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है. इनके शेयर लिस्टिंग की संभावित तारीख 19 मार्च 2024 है. 

दो साल में कंपनी के रेवेन्यू के साथ डेब्ट भी बढ़ा
FY23 में कंपनी ने रेवेन्यू में लगभग 40.50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जबकि इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्ट (PAT) लगभग 90 प्रतिशत बढ़ गया. सितंबर 2023 तिमाही में कंपनी की संपत्ति 1,941.78 करोड़ और रेवेन्यू 2,848.21 करोड़ था, जबकि PAT 40.04 करोड़ था. पिछले दो वित्तीय वर्षों में इस कंपनी ने रेवन्यू, PAT और Net Worth में वृद्धि दर्ज की है, लेकिन  इस अवधि में कंपनी का Debt  भी बढ़ गया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

47 minutes ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

59 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

4 hours ago

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

4 hours ago


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

59 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

27 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

47 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago

IMA और Abbott ने शुरू किया इंडियन इम्यूनाइजेशन वीक, फ्लू वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर

इस अभियान के तहत स्वास्थ्य पेशेवरों को टीका लगाने से जुड़े व्यावहारिक दिशा-निर्देश भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इनमें खास तौर पर यह जानकारी शामिल है कि बुखार या किसी बीमारी से ठीक होने के दौरान या उसके बाद टीकाकरण कब कराया जा सकता है.

34 minutes ago