✕

होम / बिजनेस / अगस्त में IPO मार्केट ने तोड़े रिकॉर्ड, 27 महीने का दिया बेस्ट परफॉर्मेंस, कमाए इतने करोड़

अगस्त में IPO मार्केट ने तोड़े रिकॉर्ड, 27 महीने का दिया बेस्ट परफॉर्मेंस, कमाए इतने करोड़

अगस्त में, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) ने सबसे बड़ा IPO लॉन्च किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बीते कुछ महीनों से IPO का बाजार गुलजार है. इसका फायदा उठाने के लिए अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां IPO लॉन्च कर फंड जुटा रही हैं. अगस्त महीने में आईपीओ के जरिए फंड जुटाने के मामले में एक बार फिर तेजी आई है और यह 27 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. अगस्त महीने में इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए कंपनियों ने कुल 17,048 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई. यह पिछले 27 महीनों में IPO के जरिए जुटाई गई सबसे अधिक राशि है. 

IPO गतिविधियों में आई तेजी

अगस्त में कुल 10 कंपनियों के IPO आए, जिनसे कुल 17,048 करोड़ रुपये की राशि जुटाई गई. यह मई 2022 के बाद किसी एक महीने में IPO के जरिए जुटाई गई सबसे अधिक राशि है. इसमें से 9,715 करोड़ रुपये नए शेयरों को जारी कर जुटाया गया, जो कुल राशि का करीब 57 फीसदी हिस्सा है. वहीं बाकी 7,333 करोड़ रुपये की राशि को ऑफर-फॉर- सेल के जरिए जुटाया गया. एनालिस्ट्स का कहना है कि मजबूत आर्थिक विकास, शेयर बाजार में तेजी और कंपनियों की अर्निंग्स के लगातार उम्मीद से बेहतर रहने के चलते IPO गतिविधियों में तेजी आई है. इसके चलते अधिक से अधिक कंपनियां शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के लिए आगे आ रही हैं.

विशेषज्ञों ने क्या कहना है?

मेहता इक्विटीज के सीनियर वीपी (रिसर्च एनालिस्ट) प्रशांत तापसे ने कहा कि अधिक लिक्विडिटी, शेयर बाजार में जारी बुल रैली और हाल में कई आईपीओ की मजबूत लिस्टिंग के चलते निवेशकों को आईपीओ में भाग लेने के लिए प्रेरित किया है, उन्होंने कहा कि वाजिब वैल्यूएशन और बाजार में तेजी के माहौल के चलते अधिकतर आईपीओ के सब्सक्रिप्शन की अच्छी मांग देखी जा रही है और फिर उनकी लिस्टिंग भी मजबूत हो रही है। इससे प्रमोटरों और निवेशकों को पूंजी जुटाने और निवेश करने का विश्वास मिला है. उनका मानना है कि प्रमोटरों के साथ-साथ निजी इक्विटी निवेशकों जैसे प्री-आईपीओ निवेशक भी इस बाजार के मूड को उम्मीद से बेहतर मूल्यांकन के साथ भुनाने के अवसर के रूप में देख रहे हैं, जिससे उन्हें मुनाफा कमाने का मौका मिल रहा है.

अगस्त में लॉन्च हुए आईपीओ

अगस्त में, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) ने सबसे बड़ा IPO लॉन्च किया और 6,145 करोड़ रुपये जुटाए. इसके बाद ब्रेनबीज सॉल्यूशंस ने 4,193 करोड़ रुपये और प्रीमियर एनर्जीज ने 2,830 करोड़ रुपये जुटाए. इस महीने खुले अन्य प्रमुख IPO में सीगल इंडिया (1,253 करोड़ रुपये), बाजार हॉस्पिटेलिटी (600 करोड़ रुपये) और स्टाइल रिटेल (835 करोड़ रुपये), Ecos इंडिया मोबिलिटी एंड इंटरआर्क बिल्डिंग प्रोडक्ट्स (600 करोड़ रुपये) शामिल थे. 

इनमें से अधिकतर आईपीओ पहले ही दिन पूरी तरह सब्सक्राइब हो गए थे. सबसे अधिक सब्सक्रिप्शन यूनीकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस के IPO को मिला था, जो 168.35 गुना अधिक बोली के साथ बंद हुआ था. बाद ओरिएंट टेक्नोलॉजीज 155 गुना और सरस्वती साड़ी डिपो 108 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे. बाकीIPO में प्रीमियर एनर्जीज, ECOS इंडिया मोबिलिटी और अकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स क्रमशः 75 गुना, 65 गुना और 63 गुना सब्सक्राइब हुए थे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

49 minutes ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

2 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

3 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

5 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

49 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

3 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

2 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।