✕

होम / बिजनेस / IPO Boom: इस हफ्ते फिनटेक से FMCG तक पांच कंपनियों की बाजार में एंट्री, ग्रे मार्केट में दिखा उत्साह

IPO Boom: इस हफ्ते फिनटेक से FMCG तक पांच कंपनियों की बाजार में एंट्री, ग्रे मार्केट में दिखा उत्साह

करीब ₹6800 करोड़ रुपये के इन इश्यूज से निवेशकों को शॉर्ट और लॉन्ग टर्म दोनों तरह के अवसर मिल सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

शेयर बाजार में इस हफ्ते फिर से आईपीओ की आंधी आने वाली है. कुल पांच कंपनियां पब्लिक होने जा रही हैं जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा फिनटेक दिग्गज Groww और Pine Labs के मेन बोर्ड इश्यू की है. इन दोनों के साथ ही तीन और आईपीओ एसएमई सेगमेंट से खुलेंगे. कुल मिलाकर करीब 6800 करोड़ रुपये के इश्यू इस सप्ताह बाजार में दस्तक देंगे.

Groww IPO: निवेशकों में जबरदस्त उत्साह

फिनटेक प्लेटफॉर्म Groww का आईपीओ 4 नवंबर को खुलेगा और 7 नवंबर को बंद होगा. इसकी पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures Pvt. Ltd. है. यह 6632 करोड़ रुपये का इश्यू होगा जिसका प्राइस बैंड 95 से 100 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.

इस इश्यू में नए शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों शामिल हैं. एक लॉट में 150 शेयर होंगे, यानी न्यूनतम निवेश 15,000 रुपये से शुरू होगा. एक रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट तक बुक कर सकता है. Groww का शेयर 12 नवंबर को बीएसई और एनएसई दोनों पर लिस्ट होने की संभावना है.

Pine Labs IPO: 2000 करोड़ रुपये से बड़ा इश्यू

Groww के साथ ही फिनटेक सेक्टर की दूसरी बड़ी कंपनी Pine Labs Ltd. भी बाजार में कदम रखेगी. यह इश्यू लगभग 2,088 करोड़ रुपये का है. ज्यादातर हिस्सेदारी फ्रेश शेयरों के रूप में जारी की जाएगी जबकि कुछ शेयर OFS के तहत होंगे. कंपनी का आईपीओ 7 नवंबर से 11 नवंबर तक खुला रहेगा. अभी इसका प्राइस बैंड घोषित नहीं हुआ है, लेकिन इसकी लिस्टिंग की तारीख 14 नवंबर बताई जा रही है.

तीन एसएमई कंपनियों की भी एंट्री

एसएमई सेगमेंट में भी तीन कंपनियां इस सप्ताह आईपीओ लेकर आ रही हैं.

1. Curis Lifesciences Ltd. का इश्यू 7 से 11 नवंबर तक खुलेगा. प्राइस बैंड 120–128 रुपये और इश्यू साइज 27.52 करोड़ रुपये है.
2. Finbud Financial Services Ltd. का आईपीओ 6 नवंबर से 10 नवंबर तक रहेगा, प्राइस 140–142 रुपये प्रति शेयर और इश्यू साइज 71.68 करोड़ रुपये है.
3. Shreeji Global FMCG Ltd. का इश्यू 4 से 7 नवंबर तक खुलेगा. प्राइस बैंड 120–125 रुपये और कुल साइज 85 करोड़ रुपये तय किया गया है.

ग्रे मार्केट में Groww की चमक

ग्रे मार्केट में Groww के शेयर को जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) लगभग 16.7 रुपये चल रहा है. यानी यह शेयर 116.7 रुपये के आसपास लिस्ट हो सकता है, जिससे निवेशकों को लगभग 16–17 प्रतिशत का संभावित लाभ मिल सकता है. अन्य आईपीओ का जीएमपी अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अगले एक-दो दिनों में अन्य इश्यू की ग्रे मार्केट स्थिति भी साफ हो जाएगी.

इस हफ्ते इन IPO की होगी लिस्टिंग

नए इश्यू के साथ ही पांच आईपीओ की लिस्टिंग भी तय है. इनमें शामिल हैं:

1. Orkla India IPO: बीएसई और एनएसई पर 6 नवंबर को लिस्ट होगा.
2. Studds Accessories IPO: बीएसई और एनएसई पर 7 नवंबर को लिस्टिंग.
3. Jayesh Logistics IPO: एनएसई एसएमई पर 3 नवंबर को लिस्ट होगा.
4. Game Changers Texfab IPO: बीएसई एसएमई पर 4 नवंबर को लिस्टिंग.
5. Safecure IPO: बीएसई एसएमई पर 6 नवंबर को लिस्ट होगा.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

4 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

7 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

7 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

10 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

12 hours ago

बड़ी खबरें