होम / मीडिया सेंसेक्स / क्षेत्रीय भाषाओं में IPL कमेंट्री ने बनाए व्‍यूवरशिप के नए रिकॉर्ड ?

क्षेत्रीय भाषाओं में IPL कमेंट्री ने बनाए व्‍यूवरशिप के नए रिकॉर्ड ?

सबसे दिलचस्‍प बात तो ये है कि सिर्फ हिंदी भाषी क्षेत्रों में ही नहीं बल्कि दक्षिण भारतीय क्षेत्रों में भी वहां के लोग जमकर क्षेत्रीय भाषा में मैच देख रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

IPL का प्रसारण जियो सिनेमा ने फ्री क्‍या किया उम्‍मीद तो ये की जा रही थी जो भी आंकड़े बनेंगे वो जियो के नाम आएंगे. लेकिन IPL व्‍यूवरशिप के आंकड़ों में डिज्‍नी स्‍टार ने बाजी मार ली है. डिज्‍नी स्‍टार को ये व्‍यूवरशिप हिंदी भाषी क्षेत्रों में मिली है. जहां उसे सबसे ज्‍यादा देखा गया. सबसे ज्‍यादा ही नहीं बल्कि इतना देखा गया कि व्‍यूवरशिप के आंकड़ों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. कंपनी को HSM यानी हिंदी स्पीकिंग मार्केट के इतिहास में सबसे ज्‍यादा व्‍यूवरशिप मिली है.

क्‍या बोली कंपनी 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने एक बयान पर कहा है कि उसके 10 मैचों को कुल 20 करोड़ से ज्‍यादा दर्शकों ने देखा है. ये आंकड़ा पिछली बार से 29.5 प्रतिशत ज्‍यादा है. वहीं अगर HSM आंकड़ों की बात करें तो वहां कंपनी को 4380 करोड़ मिनट का वॉच टाइम मिला है जो पिछले साल की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है. 

कहां-कहां कितना देखा गया IPL 
कंपनी की ओर से आंकड़े भी जारी किए गए हैं जिसमें बताया गया है कि किन-किन राज्‍यों में कितने प्रतिशत लोगों ने उसके प्रसारण को देखा है. HSM बाजारों में यूपी, बिहार, एमपी, दिल्‍ली, राजस्‍थान, महाराष्‍ट्र, पंजाब और हरियाणा शामिल हैं. इसके अलावा दक्षिण के बाजारों में भी 21 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई,  एपी/तेलंगाना में 33% की बढ़ोतरी और कर्नाटक में 30% की वृद्धि दर्ज करते हुए, पहले 10 मैचों के लिए 680 करोड़ मिनट देखा गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार IPL इतिहास में कोविड के दो सालों को छोड़कर ये अब तक की सबसे अधिक खपत है. 

क्षेत्रीय भाषा की व्‍यूवरशिप में हो रही है बढ़ोतरी 
भारत में पिछले लंबे समय में रीजनल कंटेट की मांग में बढ़ोतरी देखी जा रही है, अब वो भले ही दक्षिण भारतीय फिल्‍मों की व्‍यूवरशिप को देखें तो वो बॉलीवुड की फिल्‍मों को पीछे छोड़ रही हैं. अब, क्रिकेट के लिए स्थानीय भाषा की कमेंट्री निश्चित रूप से दर्शक पसंद कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर स्‍टार स्‍पोर्टस ने दक्षिण भारत के लिए एक नया चैनल लॉन्‍च किया है. इसकी थीम भी क्षेत्रीय तौर पर रखी गई है.

इसके लिए चैनल ने कई नामी एक्‍सपर्ट को भी हॉयर किया है. इसमें गुंडप्‍पा विश्‍वनाथ, एमएसके प्रसाद, के श्रीकांत, एल बालाजी, एस बद्रीनाथ, मुरली विजय, और एस श्रीसंथ जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. वहीं HSM बाजारों के लिए भी, स्टार स्पोर्ट्स ने बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया, जबकि हिंदी फ़ीड में सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, मोहम्मद कैफ और अन्य जैसे पूर्व क्रिकेटर शामिल हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ओम्निकॉम मीडिया इंडिया से शशि सिन्हा ने छोड़ा रणनीतिक सलाहकार पद

शशि सिन्हा, IPG Mediabrands India के सीईओ के तौर पर लंबे समय तक कंपनी का नेतृत्व कर चुके हैं और ओम्निकॉम-आईपीजी मीडियाब्रांड्स के भारत में विलय के दौरान भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

1 week ago

‘कृषि जागरण’ को कोर्ट से बड़ी राहत, जागरण प्रकाशन का मुकदमा खारिज, ₹10 लाख का जुर्माना भी लगा

कोर्ट ने 29 सितंबर 2020 को जारी निषेधाज्ञा आदेश को भी रद्द कर दिया. कोर्ट ने कहा कि प्रतिवादियों को सार्वजनिक रूप से जो नुकसान और अपमान झेलना पड़ा, उसके मद्देनजर वादी कंपनी को ₹10 लाख की लागत प्रतिवादियों को चुकानी होगी.

28-May-2026

जागरण ग्रुप ने डिजिटल स्टाफ को पैरेंट कंपनी में किया ट्रांसफर, आंतरिक पुनर्गठन के तहत बदलाव

कंपनी लागत नियंत्रण और डिजिटल ऑपरेशन को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश में जुट गई है.

02-April-2026

Network18 में बड़ा फेरबदल, नई पीढ़ी के नेतृत्व को मिली कमान

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुनर्गठन Network18 को तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद करेगा.

21-March-2026

रोहित सावल का नया दांव: Zingabad के साथ Gen Z पर फोकस

Zingabad ने अपनी अनोखी मार्केटिंग रणनीति और म्यूजिक के जरिए दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाकर डिजिटल दुनिया में जोरदार शुरुआत की है.

19-March-2026


बड़ी खबरें

कल की तेजी के बाद आज सतर्क शुरुआत के संकेत, GIFT Nifty कमजोर; इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

गुरुवार को BSE सेंसेक्स 373.76 अंक (0.48%) चढ़कर 78,954.76 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 11.35 अंक (0.05%) की बढ़त के साथ 24,636 पर बंद हुआ.

56 minutes ago

गांवों से निकलेगी ग्रीन एनर्जी! कैबिनेट ने 23,731 करोड़ रुपये की GOBARdhan योजना को दी मंजूरी

इसका लक्ष्य कृषि अवशेष, पशुओं के गोबर, नगर निकायों के जैविक कचरे और अन्य बायोमास संसाधनों को स्वच्छ ईंधन और जैविक खाद में बदलकर कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) को भारत के ऊर्जा मिश्रण का प्रमुख हिस्सा बनाना है.

27 minutes ago

लंबी पारी: श्रीपद शेंदे और तीन दशकों का वह सफर, जिसमें भारत ने भरोसेमंद ब्रांड बनते देखे

अगस्त में श्रीपद शेंदे अपने नेतृत्व के एक और वर्ष का जश्न मना रहे हैं. बैंकिंग, ब्रांडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बिजनेस एक्सीलेंस और कॉर्पोरेट स्ट्रैटेजी तक फैला उनका तीन दशकों का सफर भारत के वित्तीय सेवा उद्योग के उल्लेखनीय विकास को दर्शाता है.

33 minutes ago

वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने SCBA अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन, के.के. वेणुगोपाल समेत दिग्गजों का मिला समर्थन

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने आधिकारिक रूप से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है.

48 minutes ago

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

16 hours ago