✕

होम / बिजनेस / भारत में बनेगा IPhone: Foxconn करेगा ₹12,500 करोड़ का बड़ा निवेश, ट्रंप को झटका

भारत में बनेगा iPhone: Foxconn करेगा ₹12,500 करोड़ का बड़ा निवेश, ट्रंप को झटका

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बाद भी टाटा ग्रुप और ताइवान की कंपनी Hon Hai ने भारत में अपने उत्पादन विस्तार की योजनाओं को जारी रखा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में iPhone मैन्युफैक्चरिंग को लेकर अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दी गई चेतावनी ने भले ही कुछ हलचल पैदा की हो, लेकिन Apple और उसके प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स ने इस पर कोई खास ध्यान नहीं दिया है। भारतीय बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए टाटा ग्रुप और ताइवान की प्रमुख कंपनी Hon Hai Precision Industry (Foxconn) ने भारत में उत्पादन विस्तार की योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया है. इससे स्पष्ट होता है कि भारत, अब Apple के लिए केवल एक मार्केट नहीं, बल्कि एक प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभर कर सामने आ रहा है. 

Foxconn करेगी 1.5 अरब डॉलर का निवेश

ताइवान की प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Hon Hai ने भी भारत में बड़े निवेश की घोषणा की है. कंपनी चीन में अपनी निर्भरता को कम करते हुए भारत में मैन्युफैक्चरिंग का दायरा बढ़ा रही है. Hon Hai ने कहा है कि वह सिंगापुर स्थित अपनी सब्सिडियरी के माध्यम से भारत में 1.5 बिलियन डॉलर (लगभग 12,500 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी. यह निवेश दक्षिण भारत में नए प्लांट स्थापित करने और मौजूदा उत्पादन क्षमताओं को बढ़ाने में किया जाएगा. Apple का लक्ष्य है कि 2025 के अंत तक अमेरिका में बिकने वाले अधिकांश iPhone भारत में बनाए जाएं.

टाटा ने होसुर में शुरू की iPhone 16 और 16e की असेंबली

वहीं, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने तमिलनाडु के होसुर में iPhone 16 और iPhone 16e की असेंबली शुरू कर दी है. जानकारों का मानना है कि इससे टाटा Apple की सप्लाई चेन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने लगेगा. अभी तक इस क्षेत्र में ताइवान की कंपनियों, विशेषकर Foxconn का दबदबा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा ने होसुर प्लांट में एक नई यूनिट की शुरुआत की है. पहले यहां केवल बाहरी ढांचे बनाए जाते थे, लेकिन अब असेंबली की दो लाइनों के साथ शुरुआत हो चुकी है. निकट भविष्य में चार और नई असेंबली लाइनें लगाए जाने की योजना है.

ट्रंप की चेतावनी पर नहीं दिया ध्यान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Apple CEO टिम कुक से भारत में मैन्युफैक्चरिंग बंद करने और अमेरिका में ही उत्पादन केंद्र बनाने की मांग की थी. ट्रंप का मानना था कि अमेरिकी कंपनियों को चीन और भारत जैसे देशों में निर्माण से बचना चाहिए और देश में रोजगार के अवसर बढ़ाने चाहिए. हालांकि, Apple और उसके मैन्युफैक्चरिंग सहयोगी कंपनियों ने इसके विपरीत दिशा में कदम बढ़ाए हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

1 hour ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

6 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

8 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

1 hour ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

4 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

6 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

6 hours ago