✕

होम / बिजनेस / IPhone बनाने वाली कंपनी करेगी नौकरियों की बरसात, Bharat को लेकर Apple के बड़े प्लान

iPhone बनाने वाली कंपनी करेगी नौकरियों की बरसात, Bharat को लेकर Apple के बड़े प्लान

अमेरिकी कंपनी Apple चीन से ज्यादा अब भारत पर फोकस कर रही है. उसने भारत के लिए कुछ बड़ी योजनाएं बनाई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

चीन से अपना ध्यान हटाकर भारत पर फोकस करने वाली Apple नौकरियों की बरसात करने वाली है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि आईफोन (iPhone) बनाने वाली दिग्गज अमेरिकी कंपनी एप्पल अपने विक्रेताओं के माध्यम से भारत में बड़े पैमाने पर नौकरियां देने वाली है. कंपनी अगले 3 साल में पांच लाख से अधिक लोगों को रोजगार देने की योजना पर काम कर रही है. Apple के विक्रेता और आपूर्तिकर्ता फिलहाल भारत में 1.5 लाख लोगों की जॉब की वजह बने हुए हैं.  

बड़ी डील की तैयारी में टाटा 
टाटा समूह (TATA Group) इस अमेरिकी कंपनी के लिए दो प्लांट संचालित करता है. समूह की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स यह काम संभालती है और फिलहाल वह आईफोन से जुड़ी सबसे ज्यादा नौकरियां प्रदान कर रही है. टाटा अगले महीने iPhone को लेकर एक और बड़ी डील करने की तैयारी में है. टाटा समूह भारत में ताइवान की कंपनी पेगाट्रॉन की iPhone मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में हिस्सेदारी खरीदने जा रहा है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट बताती है कि TATA Group मई में यह डील फाइनल कर सकता है. इस डील के सील होते ही Bharat एक बड़ा आईफोन प्रोडक्शन वाला देश बन जाएगा. 

प्रोडक्शन बढ़ाने पर है जोर
रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल भारत में नियुक्तियों में तेजी ला रही है. इसी के तहत कंपनी अपने विक्रेताओं और कलपुर्जे के आपूर्तिकर्ताओं के माध्यम से अगले तीन सालों में पांच लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएगी. इसके साथ ही Apple की योजना अगले कुछ सालों में भारत में प्रोडक्शन को पांच गुना से अधिक बढ़ाकर 40 अरब डॉलर करने की है. दरअसल, Apple का भारत में अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है. 2023 उसके लिए काफी अच्छा रहा, क्योंकि उसने पहली बार देश में सबसे अधिक राजस्व हासिल किया था. इसलिए वो यहां विस्तार को लेकर उत्साहित है.

ऐसे बढ़ेगा TATA का दबदबा
वहीं, टाटा की संभावित डील की बात करें, तो पेगाट्रॉन के साथ उसकी बातचीत आखिरी दौर में बताई जा रही है. अगले महीने इस संबंध में ऐलान हो सकता है. इस डील के सील होते ही टाटा को चेन्नई और तमिलनाडु में iPhone प्रोडक्शन फैसिलिटी मिल जाएगी. टाटा समूह ताइवान की कंपनी विस्ट्रॉन कॉर्प से उसकी कर्नाटक स्थित आईफोन फैक्ट्री पहले ही खरीद चुका है और वहां आईफोन की असेंबलिंग कर रहा है. इस डील से न केवल टाटा को फायदा होगा, बल्कि भारत में आईफोन का प्रोडक्शन और भी ज्यादा तेजी से हो सकेगा. जाहिर है इससे नई जॉब्स भी क्रिएट होंगी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

42 minutes ago

रिलायंस में लंबी पोजीशन, जियो में शॉर्ट: दलाल स्ट्रीट पर जिस ट्रेड की चर्चा है

भारत का पहला 10 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाला आईपीओ लिस्टिंग के करीब है. ऐसे में बाजार के कुछ खिलाड़ी इस बात पर दांव लगा रहे हैं कि मूल कंपनी रिलायंस, उसकी सहायक कंपनी जियो से बेहतर प्रदर्शन करेगी. प्रॉस्पेक्टस से पता चलता है कि इस दांव के पीछे क्या वजह है और यह दांव चर्चा के मुकाबले लगाना कितना मुश्किल है.

1 hour ago

सितंबर में निर्यात 23% बढ़कर 44.4 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटे में 2.79 अरब डॉलर की कमी

आयात में 8% की बढ़ोतरी के बावजूद घटा व्यापार घाटा, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में वस्तु निर्यात 18.51% बढ़कर 259.89 अरब डॉलर हुआ.

2 hours ago

धान की सीधी बुवाई का दायरा बढ़ा, 9 राज्यों में 81,000 हेक्टेयर तक पहुंचा बायर का कार्यक्रम

2023 में 3,500 हेक्टेयर से शुरू हुआ कार्यक्रम 2026 में 81,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र तक पहुंचा, किसानों को कम लागत और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल वाली खेती अपनाने में मदद

4 hours ago

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

42 minutes ago

रिलायंस में लंबी पोजीशन, जियो में शॉर्ट: दलाल स्ट्रीट पर जिस ट्रेड की चर्चा है

भारत का पहला 10 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाला आईपीओ लिस्टिंग के करीब है. ऐसे में बाजार के कुछ खिलाड़ी इस बात पर दांव लगा रहे हैं कि मूल कंपनी रिलायंस, उसकी सहायक कंपनी जियो से बेहतर प्रदर्शन करेगी. प्रॉस्पेक्टस से पता चलता है कि इस दांव के पीछे क्या वजह है और यह दांव चर्चा के मुकाबले लगाना कितना मुश्किल है.

1 hour ago

सितंबर में निर्यात 23% बढ़कर 44.4 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटे में 2.79 अरब डॉलर की कमी

आयात में 8% की बढ़ोतरी के बावजूद घटा व्यापार घाटा, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में वस्तु निर्यात 18.51% बढ़कर 259.89 अरब डॉलर हुआ.

2 hours ago

शॉपर्स स्टॉप ने अयान सेन को एरिया मार्केटिंग हेड नियुक्त किया

शॉपर्स स्टॉप में शामिल होने से पहले सेन वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड में जोनल मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने इस कंपनी में एक साल से भी कम समय तक काम किया.

3 hours ago

दूसरों का ख्याल रखने से पहले खुद का रखें ध्यान, क्यों जरूरी है आत्म-देखभाल?

BW Businessworld के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ तथा exchange4Media के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने लेखिका, प्रमाणित मेटाफिजिशियन, माइंडसेट कोच, सामाजिक उद्यमी और Maheshwari Foundation की संस्थापक संगीता माहेश्वरी के साथ विचारोत्तेजक बातचीत की. 

4 hours ago