होम / बिजनेस / IPhone से जुड़ी यह खबर बताती है, भारत बन रहा मैन्युफैक्चरिंग का हब

iPhone से जुड़ी यह खबर बताती है, भारत बन रहा मैन्युफैक्चरिंग का हब

चीन में जहां सालाना 23 करोड़ iPhone बनाए जाते हैं, वहीं भारत में फिलहाल यह आंकड़ा 30 लाख है, लेकिन इसका निर्यात बढ़ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में बन रहे iPhone के एक्सपोर्ट में तेजी देखने को मिल रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल अप्रैल से अब तक 1 अरब डॉलर से ज्यादा मूल्य के आईफोन का भारत से निर्यात किया गया है. उम्मीद है कि मार्च 2023 तक यह 2.5 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. यानी अप्रैल से अब तक निर्यात किए गए 1.3 अरब डॉलर मूल्य का लगभग दोगुना. यह दर्शाता है कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का हब बन रहा है. भारत में बने iPhone मुख्य रूप से यूरोप और मध्य पूर्व में भेज जा रहे हैं.  

PLI स्कीम का अहम रोल
मोदी सरकार ने देश में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए कई उपाय किए हैं. इनमें परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम भी शामिल है. इस वजह से दुनिया की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां भारत में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगा रही हैं और भारत से निर्यात लगातार बढ़ा रही हैं. बता दें कि कंपनियों को भारत में सामान बनाने के लिए आकर्षित करने के मद्देनजर सरकार ने प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम शुरू की है. PLI स्कीम के तहत केंद्र सरकार अगले पांच साल के दौरान भारत में सामान बनाने वाली कंपनियों को 1.46 लाख करोड़ रुपए का प्रोत्साहन देगी. इसका उद्देश्य घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने और आयात बिल में कटौती करना है.

चीन से काफी पीछे हैं हम
वैसे, भारत आईफोन के कुल उत्पादन का एक छोटा हिस्सा ही तैयार करता है. चीन में जहां सालाना 23 करोड़ iPhone बनाए जाते हैं, वहीं भारत में फिलहाल यह आंकड़ा 30 लाख है. चीन में भले ही 98% आईफोन तैयार किए जाते हैं, लेकिन भारत से बढ़ रहा निर्यात भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं. Apple लंबे समय से अपने अधिकांश iPhone चीन में तैयार करवाती आई है. हालांकि, चीन के अमेरिका के साथ तनाव और देश में लागू कड़े कोरोना प्रतिबंधों के चलते अब कंपनी चीन का विकल्प देख रही है और भारत में उसे वो सभी खूबियां नज़र आ रही हैं.

iPhone 14 भी होगा एक्सपोर्ट 
रिपोर्ट बताती है कि भारत से अप्रैल से अगस्त के बीच आईफोन 11, आईफोन 12, आईफोन 13 का निर्यात किया गया है. अब जल्द ही iPhone 14 भी का भी भारत से निर्यात किया जाएगा. हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि Apple को 10% उत्पादन क्षमता को चीन से बाहर ले जाने में करीब 8 साल लग सकते हैं. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि iPhone के भारत से निर्यात में वृद्धि से पता चलता है कि भारत धीरे-धीरे कंपनी की 'चीन प्लस वन' रणनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान पा रहा है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

1 hour ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

46 minutes ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

1 hour ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

57 minutes ago

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 hour ago

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago