✕

होम / बिजनेस / Afcons Infrastructure ने निवेशकों को किया मायूस, फीकी लिस्टिंग के बाद अब क्या हो रणनीति?

Afcons Infrastructure ने निवेशकों को किया मायूस, फीकी लिस्टिंग के बाद अब क्या हो रणनीति?

शापूरजी पलोंजी ग्रुप की कंपनी एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के आईपीओ की शेयर मार्केट में लिस्टिंग हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Afcons Infrastructure Limited) की शेयर बाजार में आज लिस्टिंग हो गई है. हालांकि, इस लिस्टिंग से कंपनी के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशक मायूस हैं. महाराष्ट्र के शापूरजी पलोंजी ग्रुप (Shapoorji Pallonji Group) की इस कंपनी की लिस्टिंग BSE पर 7 प्रतिशत से ज्यादा और NSE पर 8 फीसदी की गिरावट के साथ हुई. बाद में ज़रूर इसमें कुछ मजबूती देखने को मिली, लेकिन वो उम्मीद के अनुरूप नहीं रही.

होल्ड करने में है भलाई 
एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर के आईपीओ का इश्यू प्राइज  463 रुपए था. जबकि इसकी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्टिंग 430.05 रुपए पर हुई. यानी लिस्टिंग पर निवेशकों को प्रति शेयर 32.95 रुपए का नुकसान उठाना पड़ा. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर यह 8 फीसदी की गिरावट के साथ 426 रुपए पर लिस्ट हुआ. हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेशकों को ज्यादा घबराने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत है. उसे कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल रहे हैं. ऐसे कंपनी के शेयर आने वाले समय में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं. 

अच्छा नहीं मिला रिस्पांस
कंपनी के आईपीओ को भी खास अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था. 25 से 29 अक्टूबर तक खुला यह आईपीओ केवल 2.63 गुना ही सब्सक्राइब हो पाया था. आईपीओ को ग्रे मार्केट में भी अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था. एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कई तरह के कंस्ट्रक्शन से जुड़ी कंपनी है. आबूधाबी का प्रसिद्ध मंदिर, कोलकाता की अंडरवॉटर मेट्रो और जम्मू-कश्मीर में स्थित दुनिया के सबसे ऊंछे रेल पुल चिनाब ब्रिज का निर्माण इसी कंपनी ने किया है. एफकॉन्स आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट खरीदने और कर्ज चुकाने में करेगी. 

1865 में हुई थी शुरुआत
1865 में स्थापित शापूरजी पलोंजी ग्रुप ने पूरे एशिया में कई लग्जरी होटल से लेकर स्टेडियम, महल और कारखानों का निर्माण किया है. इसमें भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI की इमारत और मुंबई स्थित ताज महल पैलेस होटल की हेरिटेज टॉवर विंग भी शामिल है. SP ग्रुप का टाटा समूह के साथ जुड़ाव 1935 में शुरू हुआ था. ग्रुप की टाटा समूह की कई कंपनियों में हिस्सेदारी है. उसने अलग-अलग कंपनियों में निवेश किया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, समूह की TCS में 13.2 प्रतिशत, टाइटन में 3.8%, टाटा मोटर्स में 8.0%, टाटा स्टील में 6.0%, टाटा कंज्यूमर में 5.4%, टाटा पावर में 8.3 प्रतिशत, Voltas में 4.9%, टाटा कम्युनिकेशन में 2.6%, ट्रेंट में 6.0% और टाटा केमिकल्स में 5.9% हिस्सेदारी है. इसके साथ ही टाटा समूह की अन्य कंपनियों के उसके पास 16,440 शेयर हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

35 minutes ago

RBI ने बैंकों से सोखे ₹2.10 लाख करोड़, सिस्टम में अभी भी ₹5.16 लाख करोड़ की अतिरिक्त नकदी

VRRR नीलामी के जरिए RBI ने दो चरणों में सोखी अतिरिक्त नकदी, 4 अक्टूबर तक बैंकिंग सिस्टम में करीब ₹5.16 लाख करोड़ की सरप्लस लिक्विडिटी

48 minutes ago

अडानी ग्रुप से जुड़ी विशाखा रिन्यूएबल्स का IPO जल्द, ₹1,250 करोड़ के फ्रेश इश्यू के लिए DRHP दाखिल

कंपनी IPO में 1.81 करोड़ शेयरों की OFS भी लाएगी, सोलर ग्लास और मॉड्यूल के चार प्रमुख कंपोनेंट बनाती है विशाखा रिन्यूएबल्स

57 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

2 hours ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

2 hours ago

बड़ी खबरें

अडानी ग्रुप से जुड़ी विशाखा रिन्यूएबल्स का IPO जल्द, ₹1,250 करोड़ के फ्रेश इश्यू के लिए DRHP दाखिल

कंपनी IPO में 1.81 करोड़ शेयरों की OFS भी लाएगी, सोलर ग्लास और मॉड्यूल के चार प्रमुख कंपोनेंट बनाती है विशाखा रिन्यूएबल्स

57 minutes ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

35 minutes ago

RBI ने बैंकों से सोखे ₹2.10 लाख करोड़, सिस्टम में अभी भी ₹5.16 लाख करोड़ की अतिरिक्त नकदी

VRRR नीलामी के जरिए RBI ने दो चरणों में सोखी अतिरिक्त नकदी, 4 अक्टूबर तक बैंकिंग सिस्टम में करीब ₹5.16 लाख करोड़ की सरप्लस लिक्विडिटी

48 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

2 hours ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

2 hours ago