होम / बिजनेस / 6 दिन में डूब गए 15 लाख करोड़ रुपये, सोने-चांदी की गिरती कीमतों ने दिया निवेशकों को सहारा

6 दिन में डूब गए 15 लाख करोड़ रुपये, सोने-चांदी की गिरती कीमतों ने दिया निवेशकों को सहारा

आज के कारोबार में निवेशकों को 2.21 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. वही बीते 6 दिनों में निवेशकों की कुल 15.31 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति डूब गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः शेयर बाजार में लगातार छह दिन से गिरावट का माहौल है. वहीं नवरात्रों के तीसरे दिन भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट है जिससे इन्हें खरीदने वाले लोगों के चेहरों पर मुस्कान आई हुई है. बीएसई में कुल 3,532 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,341 शेयर तेजी के साथ और 2,086 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. आज के कारोबार में निवेशकों को 2.21 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. वही बीते 6 दिनों में निवेशकों की कुल 15.31 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति डूब गई है.

शेयर बाजार का ये रहा हाल

कमजोर ग्‍लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है. आज के कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी दोनों इंडेक्‍स में तेज गिरावट है. सेंसेक्‍स 450 अंकों से ज्‍यादा टूट गया है. जबकि निफ्टी भी 16900 के नीचे आ गया है. सेंसेक्‍स 509 अंक टूटकर बंद हुआ और यह 56,598.28 के लेवल पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी 149 अंक टूटकर 16859 पर आ गया. 

सेक्टोरल इंडेक्स का ये रहा हाल

सेंसेक्‍स 30 के 25 शेयर लाल निशान में हैं. निफ्टी पर बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्‍स 1.5 फीसदी से ज्‍यादा कमजोर हुए हैं. मेटल इंडेक्‍स में 2 फीसदी जबकि रियल्‍टी और एफएमसीजी इंडेक्‍स में आधे फीसदी गिरावट रही है. फार्मा, आईटी इंडेक्‍स हरे निशान में बंद हुए हैं. ऑटो इंडेक्‍स फ्लैट बंद हुआ.

आज 97 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं. 74 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए. 210 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 219 शेयर में लोअर सर्किट लगा है. डॉलर के खिलाफ रुपया 36 पैसे की कमजोरी के साथ 81.94 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.

आज के टॉप गेनर

एशियन पेंट्स, सन फार्मा, डा रेड्डी लैब, आयशर मोटर्स और पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन

आज के टॉप लूजर्स

HDFC BANK, ITC, HDFC, INDUSINDBK, TATA STEEL, RIL, Maruti, TCS 

ये रहा सर्राफा बाजार का हाल

सर्राफा बाजार आज 24 कैरेट प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने की 49,368 रुपये कीमत पर खुला. बीते दिन के मुकाबले 24 कैरेट प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने की कीमत में आज 161 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं 995 प्योरिटी वाले सोने की कीमत में भी आज 161 रुपये की गिरावट रही और यह आज 49,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. 916 प्योरिटी वाले सोने के भाव में आज 148 रुपये की गिरावट के बाद 45,221 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. 750 प्योरिटी वाले सोने का भाव आज 121 रुपये गिरने के बाद 37,026रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. आज सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में भी  गिरावट दर्ज की गई. बाजार खुलने पर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1198 रुपये गिरकर 54,193 रुपये अपडेट हुई है.

दिन में दो बार अपडेट होते हैं सोने-चांदी के रेट्स

सोना और चांदी की कीमतें बाजार में रोजाना अपडेट होती हैं. इसलिए कीमतों में उतार- चढ़ाव का सिलसिला जारी रहता है. रोजाना दो बार सोना और चांदी के रेट्स अपडेट किए जाते हैं, केवल शनिवार और रविवार को सोना- चांदी के रेट्स अपडेट नहीं होते हैं. इसके अलावा ग्राहक अपने शहर में सोना चांदी के लेटेस्ट रेट्स जानने के लिए 8955664433 पर मिस कॉल भी कर सकते हैं. 

VIDEO: आपके घर की 'तीसरी आंख' बनेगा Airtel, लॉन्च की नई सर्विस


टैग्स
सम्बंधित खबरें

TKIL Industries को Q1 FY27 में ₹1,475.40 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, इंजीनियरिंग और EPC कारोबार को मिली मजबूती

कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, ऊर्जा और संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निवेश और उसकी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

40 minutes ago

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

1 hour ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

3 hours ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

3 hours ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

6 hours ago


बड़ी खबरें

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

1 hour ago

TKIL Industries को Q1 FY27 में ₹1,475.40 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, इंजीनियरिंग और EPC कारोबार को मिली मजबूती

कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, ऊर्जा और संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निवेश और उसकी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

40 minutes ago

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

2 hours ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

5 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

3 hours ago