✕

होम / बिजनेस / निवेशक इस रियल एस्टेट कंपनी से रहें सावधान! SEBI ने छीना SM REIT का दर्जा

निवेशक इस रियल एस्टेट कंपनी से रहें सावधान! SEBI ने छीना SM REIT का दर्जा

SEBI द्वारा Strata को SM REIT की मान्यता से बाहर किया जाना इस बात का संकेत है कि नियामक संस्थाएं अब फ्रैक्शनल ओनरशिप जैसे नए निवेश मॉडलों पर कड़ी नजर रख रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने रियल एस्टेट (Real Estate) कंपनी Strata को लेकर निवेशकों को सावधान किया है.  दरअसल, यह कंपनी एक कॉमर्शियल रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत सुदर्शन लोढ़ा और प्रियंका राठौर ने की थी. Strata ने SEBI के नए नियमों के तहत Small and Medium REIT (SM REIT) के तौर पर रजिस्ट्रेशन लिया था. हालांकि, अब कंपनी ने यह मंज़ूरी खुद ही सरेंडर कर दी है. आइए इस मामले को विस्तार से जानते हैं.

SEBI का साफ संदेश: Strata अब रेगुलेटेड नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार SEBI ने स्पष्ट कर दिया है कि अब Strata को SM REIT या किसी भी रेगुलेटेड इंटरमीडियरी के रूप में पेश होने की अनुमति नहीं है. कंपनी को जनवरी 2025 में SM REIT के तौर पर मंज़ूरी मिली थी और उसने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान छह स्कीमें लॉन्च करने की योजना बनाई थी. लेकिन इनमें से एक भी स्कीम शुरू नहीं की गई.

प्रमोटर्स पर कानूनी कार्यवाही के बाद लिया गया फैसला
SEBI ने बताया कि Strata के प्रमोटर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चल रही है. इस पृष्ठभूमि में नियामक ने कंपनी के साथ-साथ उसके स्वतंत्र निदेशकों, कंप्लायंस अधिकारी और ट्रस्टी से भी बातचीत की. चर्चाओं के बाद, कंपनी ने अपना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट वापस कर दिया.

₹2,000 करोड़ की AUM वाली कंपनी अब SEBI के दायरे से बाहर
Strata के पास इस समय ₹2,000 करोड़ से अधिक की एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) हैं. SM REIT के तहत निवेश की न्यूनतम सीमा ₹10 लाख होती है. SM REIT नियमों को 2024 में लागू किया गया था ताकि फ्रैक्शनल ओनरशिप प्लेटफॉर्म्स को रेगुलेट किया जा सके, निवेशकों को सुरक्षित रखा जाए और जोखिम कम किया जा सके.

SM REIT नियमों में शामिल हुए छोटे प्रोजेक्ट
SM REIT के तहत अब ₹50 करोड़ या उससे अधिक के रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल प्रॉपर्टीज को शामिल किया जा सकता है. पहले केवल बड़ी कॉमर्शियल प्रॉपर्टीज ही REIT का हिस्सा बनती थीं. नए नियमों के अनुसार अब स्पॉन्सर्स को खुद भी प्रोजेक्ट्स में निवेश करना होगा (Skin in the Game), और लीवरेज पर भी सीमा तय कर दी गई है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

5 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

6 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

10 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

12 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

5 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

7 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

10 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

6 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

10 hours ago